अगला FIFA World Cup नहीं खेल पाएंगे Lionel Messi, कहा- 'मैं फिट हूं और खेल का मजा ले रहा हूं... 

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

मेस्सी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने दोहा में दिसंबर में हुए विश्व कप जीता

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी 2026 में होने वाला अगला विश्व कप तो नहीं खेल पायेंगे लेकिन वह चाहते हैं कि लियोनेल स्कालोनी तब तक टीम के मुख्य कोच बने रहें । मेस्सी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने दोहा में दिसंबर में हुए विश्व कप जीता। अगला विश्व कप मेक्सिको, कनाडा और अमेरिका में होगा और तब तक वह 39 वर्ष के हो जायेंगे। उन्होंने स्थानीय मीडिया से कहा कि इस उम्र में एक और विश्व कप खेल पाना मुश्किल होगा। 

उन्होंने कहा, मुझे फुटबॉल खेलना पसंद है। मैं फिट हूं और खेल का मजा ले रहा हूं लेकिन अभी विश्व कप बहुत दूर है। देखना होगा कि तब तक क्या हालात होते हैं। अभी उनका लक्ष्य अगले साल कोपा अमेरिका खिताब बरकरार रखना है।

कोच स्कालोनी अर्जेंटीना फुटबॉल महासंघ के साथ करार बढाना चाहते हैं और मेस्सी का कहना है कि उन्हें पद पर बने रहना चाहिए।  उन्होंने कहा, वह टीम के लिये काफी अहम है। उन्हें पद पर बने रहना चाहिए।

ये भी पढ़ें :  Hanuma Vihari : एक हाथ से की बल्लेबाजी, हनुमा विहारी पड़ गए सब पर भारी, देखें VIDEO

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

दिल्ली की नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ा हादसा: फैक्ट्री में आग से मची अफरा तफरी, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
लखनऊ विश्वविद्यालय की अनूठी पहल: एस्ट्रोफिजिक्स और भगवद गीता के पाठ्यक्रमों को मंजूरी, नए सिलेबस में विज्ञान और संस्कार का मेल
अलीगढ़ की शेखा झील को मिला अंतरराष्ट्रीय महत्व का दर्जा, सीएम योगी ने बताया पर्यावरण संरक्षण की बड़ी जीत
GGIC, केडी सिंह स्टेडियम और एलयू बना चैंपियन: खेलो इंडिया महिला लीग में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
पीएम कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद: वाराणसी में सीएम ने की समीक्षा, महिला सम्मेलन पर खास फोकस