लखनऊ रूट पर 10 घंटे तक देरी से चल रहीं ट्रेनें, तकनीकी कार्यों और मेगा ब्लॉक का असर
लखनऊ, अमृत विचारः दिल्ली, बरेली और मुरादाबाद रूट पर तकनीकी कार्यों और ब्लॉक के कारण लखनऊ होकर गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनें 8 से 10 घंटे तक देरी से चल रही हैं। गर्मी में ट्रेनें देरी से चलने से स्लीपर और जनरल कोच के यात्रियों काे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सोमवार को 02570 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल करीब 10 घंटे 31 मिनट लेट और 01415 पुणे-गोरखपुर स्पेशल 2 घंटे की देरी से लखनऊ पहुंची। इसके अलावा 04731 श्रीगंगानगर-समस्तीपुर स्पेशल और 02564 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल लगभग 6:30 घंटे, 01416 गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल, 8 घंटे लेट हो गई।
04214 आनंद विहार-अयोध्या कैंट और 04204 आनंद विहार-लखनऊ चारबाग स्पेशल भी प्रभावित रही।
पद्मावत एक्सप्रेस और गरीब नवाज एक्सप्रेस जैसी नियमित ट्रेनें भी विलंब से चल रही हैं।
21 अप्रैल से लखनऊ मंडल में मेगा ब्लॉक के कारण 10 लंबी दूरी की ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है।
ये ट्रेनें अब कानपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़ और अयोध्या के रास्ते चलाई जा रही हैं, जिससे लखनऊ समेत कई स्टेशनों पर इनका ठहराव नहीं होगा। इसके अलावा 21 अप्रैल से 12 मई के बीच कुछ ट्रेनों को लखनऊ के बजाय कानपुर से ही शुरू और समाप्त किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें :
जॉर्गस पार्क की बदहाली पर ब्लैकलिस्ट होगी फर्म: क्षतिग्रस्त पाथवे, सूखे पौधे मिलने पर जब्त होगी सिक्योरिटी
