जॉर्गस पार्क की बदहाली पर ब्लैकलिस्ट होगी फर्म: क्षतिग्रस्त पाथवे, सूखे पौधे मिलने पर जब्त होगी सिक्योरिटी

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने दुबग्गा स्थित जॉर्गस पार्क में अनुरक्षण व औद्यानिकीकरण कार्य करने वाली कंपनी की जमानत राशि जब्त करके ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई निरीक्षण के दौरान सूखे पौधे, क्षतिग्रस्त पाथवे समेत अन्य कार्यों में लापरवाही बरतने पर की गई है। 

पिछले सप्ताह उपाध्यक्ष ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल के साथ जॉगर्स पार्क का निरीक्षण किया था। पार्क का रखरखाव व अनुरक्षण कार्य सही नहीं पाया। जगह-जगह पाथवे क्षतिग्रस्त और धूल देखी। क्यारियों में सूखे पत्ते व घास मिली। 

औद्यानिकरण के कार्य हेजिंग, पौधा रोपण, सिंचाई व्यवस्था भी सही नहीं मिली। इस कारण पौधे सूखे मिले। इससे पहले 24 मई 2025 को भी निरीक्षण में पाथवे, बाउंड्रीवाल की मरम्मत, पेंटिंग, साफ-सफाई, अनुरक्षण व औद्यानिकीकरण के कार्य ठीक न मिलने पर संंबंधित कंपनी श्री सांई शक्ति को सुधार की चेतावनी दी थी। 

इसके बाद भी लापरवाही बरतने पर कंपनी की जमानत राशि जब्त करके ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश मुख्य अभियंता और सहायक उद्यान अधिकारी को दिए हैं। साथ ही प्रवेश द्वार की टूटी टाइल्स बदलना, पाथवे का निर्माण, फाउंटेन का संचालन आदि कमियां दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें : 
यूपी के इन जिलों में रहने वाली 10 जातियों के लिए खुशखबरी, मुख्यमंत्री आवास योजना में मिला हक

संबंधित समाचार