Banda News: जिले के अंतिम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सांवले प्रसाद आर्य का निधन, 103 वर्ष की उम्र कर चुके थे पूरी
Banda News बांदा के अंतिम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का निधन।
Banda News बांदा के अंतिम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सांवले प्रसाद आर्य का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे अपनी उम्र के 103 वर्ष पूरी कर चुके थे। गणतंत्र दिवस पर डीएम ने उन्हें सम्मानित किया था।
बांदा, अमृत विचार। आजादी की जंग में अंग्रेजों से लोहा लेने वाले जनपद के अंतिम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का दिल का दौरा पड़ने से आकिस्मिक निधन हो गया। वे लगभग 101 वर्ष के थे। निधन की खबर से कस्बा क्षेत्र समेत समूचे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। कस्बा स्थित उनके पैतृक आवास में श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। राष्ट्रीय तिरंगे में लपेटकर शव देर शाम मुक्तिधाम लाया गया। यहां गार्ड ऑफ के बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके छोटे पुत्र ने मुखाग्नि दी।
कस्बा निवासी सांवले प्रसाद आर्य का जन्म 6 जुलाई 1922 में हुआ था। उस समय आजादी की जंग का परवान चढ़ा था। 1940 में 18 वर्ष की उम्र में आजादी की जंग में वह कूद पड़े। दूरसंचार सेवाएं बाधित करने पर अंग्रेजी हुकूमत ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 2 वर्ष जेल की सलाखों के पीछे रहे। 1942 में इलाहाबाद के आंदोलन में भागीदारी करने गए तो फिर से अंग्रेजी हुकूमत ने गिरफ्तार करके इलाहाबाद की जेल में डाल दिया।

लगभग 6 माह के बाद जेल से रिहा हुए। छूटने के कुछ दिनों बाद ही अंग्रेजी सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कर बांदा जेल भेज दिया। यहां लगभग छह माह जेल काटी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सांवले प्रसाद आर्य ने गुरुवार की रात पैतृक आवास में अंतिम सांस ली है। मौत से घर परिवार सहित कस्बा व जनपद में शोक की लहर छा गई। सुबह से श्रद्धांजलि देने वालो का तांता लगा रहा। शुक्रवार को पुलिस ने सलामी दी। उसके बाद मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार हुआ। छोटे पुत्र ज्ञान प्रकाश आर्य ने उन्हें मुखाग्नि दी। वह अपने पीछे दो पुत्र बद्री प्रसाद आर्य व ज्ञान प्रकाश आर्य और पुत्री आशा सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए।

पीएम व पूर्व राष्ट्रपति कर चुके सम्मानित
जनपद में कुल 38 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे हैं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सांवले प्रसाद आर्य को राष्ट्रपति कोविंद नाथ सहित उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सम्मानित कर चुके हैं। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवादल समेत पार्टी के कई अहम पदों की जिम्मेदारी का निर्वहन किया था। बबेरु ब्लाक अध्यक्ष से लेकर प्रांतीय कार्य समिति के सदस्य के पद की जिम्मेदारी का निर्वहन किया था।
.jpg)
अंतिम संस्कार में ये रहे शामिल
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के अंतिम संस्कार में नायब तहसीलदार मनोहर लाल, ईओ रामबदन, सीओ राकेश सिंह, कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह, गार्ड ऑफ ऑनर देने में तुलसी राम, कांस्टेबल सोनल कुमार, अच्छे लाल, रोहित, पंकज, कस्बा इंचार्ज तुषार समेत प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, क्षेत्रीय विधायक विशंभर सिंह यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न दुबे, शिवचरण द्विवेदी, गजेंद्र सिंह पटेल, आदित्यस्वरूप पांडेय, गंगा विष्णु, इंद्रनारायण द्विवेदी, चेयरमैन विजयपाल सिंह, सुधीर कुशवाहा, अजय पटेल, ब्रजमोहन सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
