'हमको मन की शक्ति देना...' फेम सिंगर वाणी जयराम का निधन, घर में मिली लाश, हाल ही में पद्म भूषण से किया गया था सम्मानित

Amrit Vichar Network
Published By Priya
On

चेन्नई। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित 78 वर्षीय प्लेबैक सिंगर वाणी जयराम चेन्नई में अपने घर पर मृत मिली हैं। वाणी ने तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, हिंदी, उर्दू, मराठी, बंगाली, भोजपुरी, उड़िया समेत कई भाषाओं में गाने गाए हैं। तीन बार सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पाने वालीं वाणी को पिछले महीने पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

पुलिसकर्मी मशहूर गायिका वाणी जयराम के आवास पर पहुंचे जिनका चेन्नई में उनके आवास पर निधन हो गया। उन्हें इस वर्ष के लिए पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। थाउज़ेंड लाइट्स पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दिग्गज गायिका वाणी जयराम चेन्नई में अपने आवास पर मृत पाई गईं। उन्हें इस वर्ष के लिए पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

साउथ की मशहूर सिंगर वाणी जयराम का निधन हो गया। वह 78 साल की थीं। पुलिस के मुताबिक उनका शव शनिवार को चेन्नई में घर पर मिला है और यह भी बताया जा रहा है कि उनके माथे पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उनके निधन की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। हर तरफ शोक की लहर है। वाणी जयराम ने 77 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। सिंगर की मौत कैसे हुई इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

बता दें कि वाणी ने हाल ही में इंडस्ट्री में सिंगर के तौर पर अपने 50 साल पूरे किए हैं। उन्होंने 18 भारतीय भाषाओं में 10 हजार से ज्यादा गाने गाए थे। उनका गाना 'हमको मन की शक्ति देना' आज भी लोगों की जुबान पर है। उन्हें तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था और इसी साल उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया जाना था।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता प्रसिद्ध पार्श्व गायिका वाणी जयराम को हाल ही में भारत में तीसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण प्राप्त करने की घोषणा की गई थी। यानी उन्हें जल्द ही पद्मभूषण से नवाजा जाता, लेकिन इससे पहले ही यह नामुमकिन हो गया। 4 फरवरी को चेन्नई के नुंगमबक्कम में उनके घर पर उनका निधन हो गया। 

कई भाषाओं में गाए थे गाने
वाणी जयराम ने तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, हिंदी, उर्दू, मराठी, बंगाली, भोजपुरी और उड़िया में कई गाने गाए। उन्हें तमिलनाडु, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, केरल, गुजरात और ओडिशा के राज्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। उन्होंने अपने सिंगिंग करियर में कई खूबसूरत गानों को अपनी आवाज दी है। संगीत जगत में उनके योगदान को हमेशा सराहा जाएगा। वाणी जयराम के निधन की खबर से उनके सभी प्रशंसकों का दिल टूट गया है। फैंस उन्हें नम आंखों से याद कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- PM Modi बने Most Popular Leader, अमेरिका समेत 22 देशों के दिग्गजों को पछाड़ा

संबंधित समाचार