बॉक्स ऑफिस पर 'Dhurandhar' ने मचाया धमाल, दूसरे वीकेंड पर रिकॉर्ड ₹300 करोड़ पार

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

मुंबई। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने भारतीय बाजार में 350 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल की भी अहम भूमिका हैं। यह हाई-ऑक्टेन एक्शन-थ्रिलर आदित्य धर द्वारा लिखित, निर्देशित और निर्मित है, और इसका निर्माण ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने किया है।

जियो स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत, बी62 स्टूडियोज़ के प्रोडक्शन और सारेगामा के सहयोग से बनी फिल्म 'धुरंधर' भारत में करीब 5,000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। फिल्म 'धुरंधर' को क्रिटिक्स और दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'धुरंधर' ने पहले सप्ताह में भारतीय बाजार में 207. 25 करोड़ की जबरदस्त कमाई की थी।

फिल्म ' धुरंधर' दूसरे सप्ताह में भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म 'धुरंधर' ने आठवें दिन 32. 5 करोड़ रुपये और नवें दिन 53 करोड़ का कारोबार किया। सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 'धुरंधर' ने दसवें दिन 59 करोड़ का कारोबार किया है।इस तरह फिल्म 'धुरंधर' ने भारतीय बाजार में दस दिनों में 350 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है।

ये भी पढ़े : 
धुरंधर : रणवीर की परफॉर्मेंस की तारीफ करते नजर आए अल्लू अर्जुन, फिल्म को बताया शानदार  

सोर्स : (वार्ता) 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म