Birthday Special : 90वें जन्मदिन पर इमोशनल हुआ देओल परिवार, तस्वीर शेयर कर बोलीं हेमा मालिनी ‘‘जन्मदिन मुबारक हो, मेरे प्रिय धरम जी’’
मुंबई। अभिनेता धर्मेंद्र के 90वें जन्मदिन पर उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने उन्हें बेहद भावुक अंदाज में याद किया और उनके साथ बिताए पलों की कुछ खास तस्वीरें साझा कीं। धर्मेंद्र का 24 नवंबर को उनके जुहू स्थित आवास पर 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।
हेमा मालिनी ने शेयर की इमोशनल पोस्ट
धर्मेंद्र की पत्नी एवं अभिनेत्री हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर धर्मेंद्र के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘‘ धरम जी, जन्मदिन मुबारक हो..आपको गए हुए दो सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है। मैं धीरे-धीरे खुद को संभाल रही हूं..आप हमेशा मेरे साथ रहेंगे...’’ हेमा ने कहा कि उनके साथ बिताई जीवन की ‘‘खुशनुमा यादें’’ कभी मिट नहीं सकतीं।
https://twitter.com/dreamgirlhema/status/1997913539735175362?s=20
इन पलों को फिर से याद करके बड़ा सुकून व खुशी मिलती है। आपके साथ बिताए खूबसूरत वर्षों के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की शादी 1980 में हुई थी। उनकी दो बेटियां ईशा और अहाना हैं।
.jpg)
धर्मेंद्र के बेटे एवं अभिनेता सनी देओल ने भी अपने दिवंगत पिता को याद किया।
ईशा देओल ने पिता धर्मेंद्र को किया याद
अभिनेत्री ईशा देओल ने सोमवार को अपने पिता धर्मेंद्र की 90वीं जयंती पर उन्हें याद किया और कहा कि धरती हो या स्वर्ग, वह (धर्मेंद्र) हमेशा उनके साथ हैं। धर्मेंद्र का 24 नवंबर को मुंबई में 89 साल की उम्र में निधन हो गया था। ईशा ने ‘एक्स’ पर अपने पिता के साथ की कुछ तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा, ‘‘मेरे प्यारे पापा के लिए। हमारा रिश्ता, सबसे खास और सबसे मजबूत था।
‘हम’ ताउम्र साथ रहेंगे, सभी लोकों में और उससे परे... हम हमेशा साथ हैं पापा। चाहे स्वर्ग हो या धरती। हम साथ हैं। अभी के लिए मैंने आपको बहुत संभालकर अपने दिल में बसा लिया है... ताकि मैं जिंदगी भर आपको अपने साथ लेकर चल सकूं।’’
ईशा ने कहा, ‘‘अनमोल यादें... अपनी बेटी के रूप में आपने मुझे जीवन के जो सबक, शिक्षाएं, मार्गदर्शन, गर्मजोशी, बिना शर्त प्यार, गरिमा और ताकत दी, उनकी कोई बराबरी नहीं कर सकता।’’
उन्होंने लिखा, ‘‘मुझे आपकी बहुत याद आती है पापा... आपका मुझे गले लगाना, जो सबसे ज्यादा सुकून देता था, आपके नरम लेकिन मजबूत हाथों को पकड़ना, जिनमें अनकहे संदेश होते थे और आपका मेरा नाम पुकारना, जिसके बाद हमारे बीच अंतहीन बातचीत होती थी, ये सब बहुत याद आता है पापा।’’
ईशा ने कहा कि वह अपने पिता की विरासत को गर्व और सम्मान के साथ आगे बढ़ाएंगी। उन्होंने लिखा, ‘‘और मैं आपके प्यार को उन लाखों लोगों तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करूंगी, जो आपसे मेरी तरह ही प्यार करते हैं। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं पापा। आपकी प्यारी बेटी, आपकी ईशा, आपकी बिट्टू।
https://www.instagram.com/iamsunnydeol/reel/DR_SC_zjFE7/
सनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘‘ आज मेरे पापा का जन्मदिन है। पापा हमेशा मेरे साथ, मुझमें मौजूद हैं। आपसे बेहद प्यार है पापा। आपकी बहुत याद आती है।’
ये भी पढ़े :
Birthday Special: राजेश खन्ना संग रोमांस और क्रिकटर से शादी..81 वर्ष की हुई शर्मिला टैगोर, बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही अदाकारा
सोर्स : भाषा
