अयोध्या: जलभराव की शिकायत तो हुई, पर नहीं हुआ समाधान
मवई, अयोध्या। विकास खंड रुदौली के ग्राम पंचायत कोटरा गांव में जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण लोगों के घरों का पानी सड़कों पर इकट्ठा होने लगा है। जिसके कारण स्थानीय लोग ही नहीं आने जाने वाले राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत भी हुई लेकिन आज तक समाधान नहीं हो सका। कोटरा गांव निवासी अफताब आलम, संतोष कुमार, अनिल कुमार, सरफराज रजा हुसैन, जुनैद खान, विश्राम विश्वकर्मा आदि ने बताया कि लगभग चार महीने से जलजमाव की समस्या से स्थानीय लोग जूझ रहे हैं।
समस्या के समाधान के लिए ग्राम प्रधान, सचिव व उपजिलाधिकारी रुदौली से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी अखिलेश गुप्ता से संपर्क किया गया तो उनका फोन नहीं उठा।
यह भी पढ़ें:-आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे क्षेत्र के सभी चिकित्सालय: विधायक
