खेल प्रतिस्पर्धा से युवाओं को मिलता है आगे बढ़ने का मौका :लल्लू सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन, विजेता-उपविजेता टीम को मिला प्रमाण पत्र

बीकापुर/ अयोध्या, अमृत विचार। क्षेत्र के भारती इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। समापन में पहुंचे मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह ने विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरित किया। 

सांसद लल्लू सिंह ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को शुभकामना दी तथा अच्छी तैयारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिस्पर्धा से युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार की ओर लगातार प्रयास किया जा रहा है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन को वॉलीबाल का फाइनल मैच में दशरथपुर योद्धा टीम विजेता व चौरे बाजार की टीम उप विजेता रही। कबड्डी बालक वर्ग का फाइनल में बुलेट टीम चौरे बाजार विजेता रही जबकि दशरथपुर की टीम उपविजेता रही। 

कबड्डी बालिका वर्ग में फाइनल मुकाबले में चौरे बाजार की टीम विजेता व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टीम उपविजेता रही। इस मौके पर अधिवक्ता संघ बीकापुर के अध्यक्ष राम सजीवन पांडे, कमला शंकर पांडेय, राकेश पांडेय राना,  सुनील मिश्रा, दिनेश वर्मा, अनिल उपाध्याय, शैलेंद्र पांडे, शिव कुमार सिंह सहित कई मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - विश्व कैंसर दिवस : जागरूकता की कमी और कैंसर का प्रसार, 2022 में 14 लाख से अधिक लोग हो गये इस बीमारी का शिकार  

संबंधित समाचार