रोजाना सेब खाना लगता है बोरिंग, जायकेदार हलवा बनाकर खाएं और सभी को खिलाएं, जानें रेसिपी

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

सेब हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं ये तो हम सभी जानते हैं। सेब में विटामिन और कई सारे पोषक तत्व होते हैं। सेब को खाने से हम कई बीमीरियों से महफूज रहते हैं और ये स्किन पर निखार लाने में भी कारगर होते हैं। वहीं रोजाना नाश्ते में एक सेब खाने से इम्यूनिटी भी मजबूत रहती है। हालांकि रोज सेब खाना बोरिंग भी हो सकता है। बच्चे अक्सर फल खासकर सेब खाने से मना कर देते हैं वहीं बुजुर्गों को सेब चबाकर खाने में अधिक मेहनत लगती है। इस वजह से बाजार से आए सेब रखे रखे सूख जाते हैं और ताजापन खत्म हो जाता है। अगर आपके घर पर भी सेब है और उसे कोई खा नहीं रहा, तो आप भी सेब की लजीज डिश बनाकर सभी को खिलाएं। तो चलिए हम आपको आज सेब का हलवा बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। 

ये भी पढे़ं- Propose Day 2023: इस वैलेंटाइन डे ऐसे करें अपने प्यार का इजहार, इन तरीकों को अपनाकर अपने पार्टनर को करें इम्प्रेस

सेब का हलवा बनाने के लिए सामग्री
-पांच सेब, दो बड़े चम्मच घी, पांच चम्मच चीनी, एक कप फुल क्रीम दूध, आधा चम्मच दालचीनी पाउडर, दो चम्मच नारियल का पाउडर, ड्राई फ्रूट्स, इलायची पाउडर।

सेब का हलवा बनाने की विधि
-सबसे पहले सेब का हलवा बनाने के लिए सेब का छिलका उतार लें।
-अब सेब को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें।
-एक कड़ाही में घी गर्म करें। अब इसमें बादाम डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून कर अलग कर लें।
-इसी कड़ाही में कटे हुए सेब डालकर मध्यम आंच में पांच मिनट तक पकाएं।
-कड़ाही में दूध डालें और कम आंच पर 15 मिनट तक पकाएं। इस दौरान मिश्रण को चलाते रहें।
-दूध में सेब के टुकड़े स्मैश करते रहें। अब चीनी डालें।
-कुछ मिनट के बाद दालचीनी पाउडर, नारियल पाउडर और ड्राई फ्रूट्स को मिलाएं।
-जब मिश्रण अच्छी तरह से गाढ़ा होने तक भुन जाए तो गैस बंद कर दें।
-एक कटोरी में हलवा परोसें, ऊपर से रोस्टेड बादाम से गार्निश करें।

तो जी चलिए तैयार है जायकेदार और सेहतमंद सेब का हलवा।

ये भी पढे़ं- घर पर ही बेकिंग सोडा से पाएं फेशियल जैसा निखार, चेहरे से दाग-धब्बे और पिंपल्स हो जाएंगे गायब

 

संबंधित समाचार