Unnao में युवाओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य के पुतले को चप्पलों से पीटने के बाद नाले में बहाया, मुर्दाबाद के लगाए नारे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में युवाओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला नाले में बहाया।

रामचरित मानस की चौपाई को लेकर सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा अभ्रद टिप्पणी को लेकर बवाल मचा है। उन्नाव में युवाओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य के पुतले को चप्पलों से पीटने के बाद उसे नाले में बहा दिया।

उन्नाव, अमृत विचार। रामचरित मानस की चौपाई को लेकर की गई सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की टिप्पणी को लेकर चहुं और बवाल मचा है। राजनैतिक स्तर पर चल रही बयानबाजी के साथ मौर्य के विरोध में लोग अलग-अलग अंदाज में प्रदर्शन भी कर रहे हैं। रामचरित मानस में आस्था रखने वाले उन्नाव के युवाओं ने अनोखे अंदाज में स्वामी प्रसाद मौर्य का विरोध जताया। उन्नाव के बिछिया क्षेत्र में रामचरित मानस को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में युवाओं ने स्वामी प्रसाद का पुतला बनाया।

जय श्रीराम और हिंदू एकता जिंदाबाद, राम चरित मानस का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, स्वामी प्रसाद मौर्य मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए युवाओं ने पुतला यात्रा निकाली। उसे इलाके में घूमाते हुए चप्पलों से पीटने के बाद पुतले को नाले में बहाया गया। इस दौरान स्वामी के बयान के खिलाफ नाराजगी जताते हुए युवाओं ने जम कर नारेबाजी भी की। इससे पूर्व हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय प्रभारी व मंत्री की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने बयानबाज नेताओं की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन भी किया था।

संबंधित समाचार