अयोध्या: सड़क सुरक्षा माह के समापन पर दिलाई गयी शपथ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। संभागीय परिवहन कार्यालय में सोमवार को सड़क सुरक्षा माह का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान सड़क सुरक्षा के प्रति उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को समापन समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर समानित किया गया। समारोह में प्रभारी सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) द्वितीय संदीप कुमार ने सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई। साथ ही नशे की हालत में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने और वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिये भी जागरूक किया गया।

राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रवक्ता चेतना यादव, यातायात निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ल, उप चिकित्साधिकारी डॉ. दीपक पांडेय, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी वीपी सिंह, शिक्षा विभाग के दो सहायक अध्यापक, पुलिस विभाग के दो आरक्षी, होमगार्ड विभाग से एक होमगार्ड, राज्य सड़क परिवहन निगम के 12 चालक / परिचालक तथा स्वास्थ्य विभाग के दो एम्बुलेंस सहायक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सीओ ट्रैफिक प्रमोद यादव, आरएम विमल राजन, यात्रीकर अधिकारी  खुर्शीद अहमद, अयोध्या एआरएम महेश कुमार व एडीआईओएस बसंत कुमार उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें -राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा: तीन दिन प्रवास करेंगे त्रिपुरा के 32 प्रतिनिधि, परंपरा और संस्कृति से होंगे रूबरू

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा