छत्तीसगढ़: जल जीवन मिशन योजना की गति धीमी पर अनुबंध निरस्त करने निर्देश
पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों की धीमी गति के चलते जिला प्रशासन ने एजेंसी का अनुबंध निरस्तर करने के निर्देश दिए है। जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा के बाद कलेक्टर रवि मित्तल ने पत्थलगांव, बगीचा कांसाबेल के गांवों में कार्यरत एक ऐजेंसी का अनुबंध निरस्त करने के निर्देश दिए हैं।
वहीं दो अन्य ऐजेंसियों को शोकॉज नोटिस भी दिया गया है। कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को भी कड़ी चेतावनी तो दी है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता एचके शेंडे ने बताया कि जल जीवन मिशन के कार्यों को करने वाली निर्माण ऐजेंसियों ने अपनी क्षमता से अधिक कार्य ले लिए हैं।
इस वजह से पेयजल समस्या निवारण के कार्य में विलंब हो रहा है। उन्होंने बताया कि कलेक्टर की समीक्षा बैठक में धीमी गति से कार्य करने वाली ऐजेंसियों का अनुबंध निरस्त कर अब नये टेंडर जारी किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- सट्टेबाजी के आरोप में छत्तीसगढ़ पुलिस ने नोएडा की सोसाइटी से नौ लोगों को किया गिरफ्तार
