भाजपा सरकार ने क्यों नहीं निभाया 'हर हाथ, एक काज' योजना का वादा: कमलनाथ

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज भारतीय जनता पार्टी सरकार से सवाल किया कि मौजूदा सरकार ने 'हर हाथ, एक काज' योजना का वादा क्यों नहीं निभाया। कमलनाथ ने ट्वीट के जरिए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उनके एक भी सवाल का जवाब नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 'हर हाथ, एक काज' योजना के तहत प्रदेश के हर परिवार के एक बेरोजगार व्यक्ति की आय सुनिश्चित करने का वादा किया था। यह वादा क्यों नहीं निभाया गया और क्यों प्रदेश में आज 30 लाख से ज्यादा पंजीकृत बेरोजगार हैं? 

ये भी पढे़ं- ऑनलाइन जुआ, सट्टेबाजी और गेमिंग के खिलाफ राज्यों की सहमति से केंद्रीय कानून बनाया जा सकता है: अश्विनी वैष्णव

 

संबंधित समाचार