बरेली: तय समय से पूर्ण हो जाएगा किला पुल की मरम्मत का कार्य,  एसपी ट्रैफिक ने लिया जायजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। किला पुल पर इस समय आवागमन को पूरी तरह से रोका गया है। यह आवागमन जर्जर किला पुल की मरम्मत के कारण रोका गया है। अधिकारियों की मानें तो तय समय पर इस पुल का कार्य पूर्ण हो जाएगा। पुल पर चल रहे निर्माण कार्य को लेकर आज एसपी सिटी ने वहां जाकर कार्य की गति को देखा।

लंबे समय से किला पुल अपनी जर्जर दशा के कारण अखबार की सुर्खियां बना हुआ था। शासन ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए बीते महीने पुल की मरम्मत कार्य शुरु कराया था। जिसको लेकर पुल से आवागमन को लेकर पूर्णता रोक लगा दी गई थी। लोगों को पुल बंद होने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

13

किला पुल से वाहनों के आवागमन पर रोक लगने से पुल के आसपास लंबा जाम लगने लगा है। लोगों की समस्या को देखते हुए आज एसपी ने किला पुल पर जाकर वहां किए जा रहे कार्य को देखा। बताया जा रहा है कि तय समय से पुल का कार्य पूर्ण हो जाएगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: तमंचे के बल पर महिला के साथ दुष्कर्म, पीड़िता ने SSP से  लगाई न्याय की गुहार

संबंधित समाचार