त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 : BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जारी किया पार्टी का घोषणापत्र, बोले- भाजपा की प्रतिबद्धताओं को समझते हैं लोग
अगरतला (त्रिपुरा)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अगरतला में पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान उनके साथ त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा उपस्थित रहे। इससे पहले जेपी नड्डा ने उदयपुर स्थित गोमती में त्रिपुरा सुंदरी मंदिर के दर्शन किए और पूजा की।
BJP National President Shri @JPNadda, along with Tripura CM Shri @DrManikSaha2, offers prayers at Mata Tripura Sundari Temple in Agartala, Tripura. pic.twitter.com/74STbPp6xz
— BJP (@BJP4India) February 9, 2023
BJP National President Shri @JPNadda releases BJP's manifesto for Tripura Assembly Election in Agartala. #UnnatoTripuraSresthoTripura https://t.co/Idtlpq8esA
— BJP (@BJP4India) February 9, 2023
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, संकल्प पत्र की चर्चा के साथ ही मैं इसके महत्व की भी चर्चा करता हूं। दूसरी पार्टी घोषणा पत्र लाती है तो उसे उनकी पार्टी के लोग ही महत्व नहीं देते लेकिन BJP कोई प्रतिबद्धता देती है तो उसे लोग समझते हैं, देश के लोग इंतजार करते हैं कि BJP का संकल्प पत्र क्या होगा।
সকল সুবিধাভোগীকে বিনামূল্যে দুটি করে সিলিন্ডার। উন্নত ত্রিপুরা, শ্রেষ্ঠ ত্রিপুরা গড়ার শপথ বিজেপি সরকারের।#UnnatoTripuraSresthoTripura #উন্নতত্রিপুরাশ্রেষ্ঠত্রিপুরা pic.twitter.com/dQCn4CkTnk
— BJP Tripura (@BJP4Tripura) February 9, 2023
70 साल में कभी आपने सुना था कि नेता अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर आता है। लेकिन जब भाजपा का नेता सामने आता है तो अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर आता है और आगे का रोडमैप बताता है। कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि त्रिपुरा कभी नाकाबंदी और उग्रवाद के लिए जाना जाता था, लेकिन अब राज्य शांति, समृद्धि और विकास के लिए जाना जाता है। त्रिपुरा में अब तक 13 लाख आयुष्मान भारत स्वास्थ्य कार्ड दिए गए हैं, जिसमें सेटलमेंट में 107 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
भाजपा ने गुरुवार को वादा किया कि त्रिपुरा में लगातार दूसरी बार सत्ता में आने पर वह आदिवासी क्षेत्रों के लिए अधिक स्वायत्तता, किसानों की आर्थिक सहायता और रबर आधारित उद्योग के विशिष्ट-विनिर्माण क्षेत्रों में वृद्धि करेगी। राज्य में 16 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने पार्टी का घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि धार्मिक गुरु अनुकुल चंद्र के नाम पर सभी के लिए पांच रुपये की भोजन योजना शुरू करने के साथ ही अगरतला में एक क्षेत्रीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान की स्थापना भी की जाएगी।
नड्डा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, हम त्रिपुरा को डीटीएच - विकास (डिवेलपमेंट), परिवर्तन (ट्रांसफॉर्मेशन) और सद्भाव (हार्मनी) के रास्ते पर ले जाएंगे। घोषणापत्र में कहा गया है कि प्रत्येक बालिका को 50,000 रुपये का बालिका समृद्धि बांड दिया जाएगा, जबकि आदिवासी भाषा कोकबोरोक’ को सीबीएसई और आईसीएसई पाठ्यक्रम में विषय के रूप में शामिल किया जाएगा।
नड्डा ने कहा, हम रबर और बांस पर आधारित उद्योग-विशिष्ट विनिर्माण क्षेत्र स्थापित करेंगे। 6,000 रुपये की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि को बढ़ाया जाएगा और राज्य सरकार द्वारा 2,000 रुपये और प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सत्ता में वापस आती है, तो आदिवासी क्षेत्रों के लिए विधायी, कार्यकारी और वित्तीय शक्तियों सहित अधिक स्वायत्तता दी जाएगी।
ये भी पढ़ें : पंजाब के गुरदासपुर में सीमा के समीप पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया, बीएसएफ के गोलीबारी करने पर लौटा
