Video : CM गहलोत पढ़ने लगे पिछले साल का बजट, विपक्ष का जोरदार हंगामा, वसुंधरा बोलीं- ये इतिहास में पहली बार हुआ 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को अपने तीसरे कार्यकाल का आखिरी बजट किया। इस दौरान सीएम गहलोत ने विधानसभा में पुराना बजट पढ़ दिया। गहलोत ने पिछले बजट के 2-3 पैराग्राफ पढ़े। हालांकि, मंत्री महेश जोशी ने उन्हें बीच में ही रोक दिया। इसके चलते सदन में भारी हंगामा होने लगा। इसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। 

विधानसभा में जब सीएम गहलोत बजट पढ़ रहे थे, तब विपक्षी नेता हंगामा करने लगे। इस दौरान अशोक गहलोत ने कहा कि थोड़ा सा सब्र रखें। इससे सभी को अच्छा लगेगा। वहीं मंत्री महेश जोशी ने कहा कि सभी लोग आपको देख रहे हैं। ये गलत बात है।  

 

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बजट भाषण के दौरान मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी गई। मुख्यमंत्री गहलोत ने जैसे ही बजट की घोषणाएं पढ़नी शुरू कीं, भाजपा विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। 

गहलोत ने विपक्षी सदस्यों से सब्र रखने को कहा, लेकिन विपक्ष के कुछ सदस्य हंगामा करते हुए सदन के बीचों-बीच आ गए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ सी पी जोशी और नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया के बीच तीखी नोक झोंक हुई। इसके बाद अध्यक्ष ने कहा कि वह नेता प्रतिपक्ष के व्यवहार से दुखी होकर सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित करते हैं। मौजूदा राज्य सरकार का यह पांचवां एवं आखिरी बजट है। 

विधानसभा में बजट 2023-24 पेश करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, शहरों में भी रोज़गार सुनिश्चित करने के लिए इंदिरा गांधी शहरी रोज़गार गारंटी योजना लागू करने की घोषणा करता हूं। इसपर लगभग 800 करोड़ रुपए खर्च होंगे मनरेगा योजना में उपलब्ध 100 दिवस के रोज़गार को बढ़ाकर राज्य सरकार के खर्च पर 125 दिवस करने की घोषणा करता हूं। 

विधानसभा में पुराने बजट का कुछ अंश पढ़ने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बोले, मानव त्रुटि से एक पेज लग गया था, उसी वक्त मैंने सॉरी महसूस किया जब मैंने अपने भाषण को रोका। ये नई बात नहीं है जब वसुंधरा जी मुख्यमंत्री थी, कुछ आंकड़े गलत आ गए थे, उन्होंने भी संशोधन कराया था 

राजेंद्र राठौर (भाजपा विधायक, राजस्थान) ने कहा, राजस्थान की विधानसभा आज कलंकित हुई है। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि जो बजट पढ़ा जाना था उसकी बजाय पूर्व के बजट का पठन करके विधानसभा को अपमानित किया गया।


पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा जिस प्रदेश के मुख्यमंत्री बिना चैक किए 8 मिनट तक पुराना बजट पढ़ते रहे, आप समझ सकते हैं कि उनके हाथ में प्रदेश कितना सुरक्षित है। ये इतिहास में पहली बार हुआ है।


ये भी पढ़ें : UP Global Investors Summit 2023: पीएम मोदी ने किया निवेश के महाकुंभ का उद्घाटन

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता