UP Global Investors Summit 2023: पीएम मोदी ने किया निवेश के महाकुंभ का उद्घाटन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ देर पूर्व ही किया है। लखनऊ पहुंचे पीएम मोदी का स्वागत सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया। कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों और केंद्र व प्रदेश सरकार के मंत्रियों का स्वागत मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी ने किया। 10 से 12 फरवरी तक चलने वाली यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में कई देशों के निवेशक और उद्यमी शिरकत कर रहे हैं। निवेश के लिहाज से उत्तर प्रदेश को सुरक्षित मानते हुए अब तक सरकार के पास तकरीबन 27 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव आये हैं। 
     
ये भी पढ़ें -UP Global Investors Summit 2023: मुकेश अंबानी पहुंचे कार्यक्रम स्थल, 50 अमेरिकी कंपनियां भी कर रहीं शिरकत

संबंधित समाचार