बरेली : कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को सफल बनाने में जुटे

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

बरेली, अमृत विचार। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' की बड़ी कामयाबी के बाद अब 'हाथ से हाथ जोड़ो' यात्रा पूरे देश में निकाली जा रही है। इसी कार्यक्रम को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी बरेली के अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व मे पूर्व तय कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को बड़ी तादाद में कार्यकर्ता वार्ड 77 के सौदागर आला हजरत पर एकत्र हुए। जहां से राहुल गांधी की चिट्ठी का वितरण करते हुए हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा विभिन्न-विभिन्न मोहल्लों में होते हुए यात्रा वार्ड 44 के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रकाश के निवास पर संपन्न हुई।

आज की इस हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को बड़ी तादाद में हर समुदाय के लोगों का समर्थन मिला और लोगों ने 2024 में राहुल गांधी को सरकार बनाने के लिए सबसे काबिल और होनहार नेता बताया। कार्यक्रम में बोलते हुए महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि राहुल गांधी जिस सफर पर निकले हैं, उसमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन से लेकर बिहार के सीएम नीतीश कुमार तक सभी के रिएक्शन बहुत मायने रखते हैं। 

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव से लेकर बीएसपी नेता मायावती तक सभी की प्रतिक्रिया भी वैसे ही मायने रखती है और उससे भी ज्यादा अहम है। भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी चीजों को देखने का राहुल गांधी का अपना नजरिया और ऐसे हर मुद्दे पर प्रेस कांफ्रेंस करके अपना पक्ष रखना भी राहुल गांधी की लोकप्रियता की चमक से बीजेपी के नेताओं के चेहरे मुरझाने लगे हैं।

महानगर उपाध्यक्ष पूर्व पार्षद महेश पंडित ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता हाथ से जोड़ो हाथ अभियान के तहत देश के छह लाख गांवों में राहुल गांधी का संदेश और कांग्रेस पार्टी का संदेश लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी के पत्र और कांग्रेस की चार्जशीट में वह सार है, जो लोगों ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी को बताया था।"  साथ ही कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अपनी सम्मानित जनता के बीच राहुल गांधी को यात्रा के दौरान मिले सभी अनुभवों को बांटना चाहते हैं।

इस दौरान कार्यक्रम में उपाध्यक्ष महेश पंडित, प्रवक्ता योगेश् जौहरी, वीरेंद्र प्रकाश, पंकज उपाध्याय, महासचिव  सर्वत हुसैन हाशमी ;फिरोज खान, पाकीजा खान ,रतन सक्सेना, हाजी सुल्तान, शालू गुप्ता, रजत यादव, राजीव कश्यप, रोहित चौहान, पंकज शर्मा, राहुल शर्मा आदि बहुत सी संख्या में काग्रेस जन उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: ट्रक बैक करने के दौरान पहिए की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत

संबंधित समाचार