तुर्की भूकंप: 23000 से अधिक लोगों की गई जान, 108 घंटे बाद मलबे से NDRF ने निकाला आठ साल की बच्ची को सुरक्षित 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के जवानों ने भूकंप प्रभावित तुर्किये में एक ढही हुई इमारत के मलबे से आठ साल की बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एनडीआरएफ के प्रवक्ता ने कहा कि तुर्की सेना के जवानों के साथ गाजियांतेप प्रांत के नूरदगी शहर में अभियान चलाया गया।

ये भी पढ़ें - Hindenburg मामला: SC ने जताई चिंता, कहा- सिर्फ धनी लोग ही निवेश नहीं करते ! जानें क्या हुआ?

एनडीआरएफ के जवानों ने बृहस्पतिवार को इसी इलाके से छह साल की बच्ची को सुरक्षित निकाला था। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘बचावकर्मियों ने अब तक मलबे से दो लोगों को सुरक्षित निकाला है और 13 शव निकाले हैं। एनडीआरएफ का बचाव अभियान सात फरवरी से तुर्किये के प्रभावित इलाकों में जारी है।’’ 

ये भी पढ़ें - ISRO 2023 में गगनयान की तैयारी समेत कई नये अभियान करेगा शुरू : सोमनाथ

संबंधित समाचार