बरेली: युवक के सिर में रॉड मारकर जानलेवा हमला, गंभीर रूप से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। किला क्षेत्र के बाकरगंज में जमीन बंटवारे को लेकर एक व्यक्ति के सिर पर लोहे की रॉड से तीन लोगों ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढे़ं- बरेली: भुगतान में पंचायत सचिवालय के कंप्यूटर का ही होगा इस्तेमाल

बाकरगंज निवासी अफजल खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके चाचा नवी शेर खां, चाचा के बेटे रिहान और मुस्तफा ने जमीन बंटवारे को लेकर उस पर पहले भी हमला कर चुके हैं। बीते शनिवार को वह खेत से आ रहे थे। इसी बीच तीनों ने उन्हें रोकर उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर तीनों ने उनके सिर में रॉड से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। लोगों की भीड़ जमा होता देख तीनों मौके से फरार हो गए। साथ ही पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज