WPL Auction : भारतीय खिलाड़ियों की चांदी, हरमनप्रीत से लेकर स्मृति मंधाना तक...इन प्लेयर्स पर हुई धनवर्षा

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

नई दिल्ली। बीसीसीआई द्वारा पहली बार महिला प्रीमियर लीग (WPL) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी शुरू हो चुकी है, जिसका ऑक्शन आज मुंबई में हो रहा है। ऑक्शन की शुरुआत स्मृति मंधाना के नाम से हुई है। उन्हें बेंगलुरू ने 3.4 करोड़ रुपए में खरीदा है। महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में पांच टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, दिल्ली और बेंगलुरु की टीमें हैं।

भारत के लिए 2009-15 के बीच 6 टी20I खेलने वाली 41-वर्षीय बल्लेबाज़ लतिका कुमारी डब्ल्यूपीएल ऑक्शन में सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी हैं। उनके बाद ज़िम्बाब्वे की 40-वर्षीय प्रेशियस मरांगे सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी हैं। वहीं, तेज़ गेंदबाज़ शबनम एमडी, लेफ्ट-आर्म स्पिनर सोनम यादव और और विन्नी सुज़ान ऑक्शन की सबसे युवा खिलाड़ी हैं जिनकी उम्र 15-15 साल है।

अब तक टॉप पर ये खिलाड़ी

  • 3.4 करोड़ रु. - स्मृति मंधाना (भारत) - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 
  • 3.2 करोड़ - एश्ले गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया) -   गुजरात जायंट्स
  • 3.2 करोड़ - नेट साइवर-ब्रंट (इंग्लैंड) - मुंबई इंडियंस
  • 2.6 करोड़ - दीप्ति शर्मा (भारत) -  यूपी वॉरियर्स 
  • 2.2 करोड़- जेमिमा रोड्रिग्स (भारत) - दिल्ली कैपिटल्स
  • 2.0 करोड़- शेफाली वर्मा (भारत) - दिल्ली कैपिटल्स
  • 2.0 करोड़- बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया) -  गुजरात जायंट्स
  • 1.9 करोड़- पूजा वस्त्राकर (भारत) -मुंबई इंडियंस
  • 1.9 करोड़- ऋचा घोष (भारत) - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 
  • 1.8 करोड़- हरमनप्रीत कौर (भारत) -यूपी वॉरियर्स 
  • 1.8 करोड़ - सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड) -यूपी वॉरियर्स 

ऑक्शन में बरसा पैसा

  • स्पिनर राधा यादव- 40 लाख, दिल्ली कैपिटल्स (भारत)
  • तेज गेंदबाज शिखा पांडे- 60 लाख, दिल्ली कैपिटल्स (भारत)
  • ऑलराउंडर मारिजाने कैप- 1.5 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स (साउथ अफ्रीका)
  • ऑलराउंडर स्नेह राणा- 75 लाख, गुजरात जायंट्स (भारत)
  •  पार्श्वी चोपड़ा- 10 लाख, यूपी वॉरियर्स (भारत)

अंडर-19 खिलाड़ियों का जलवा

  • टिटास साधू- 25 लाख, दिल्ली कैपिटल्स (भारत)
  • श्वेता सेहरावत- 40 लाख, यूपी वॉरियर्स (भारत)
  • एस. यशश्री- 10 लाख, यूपी वॉरियर्स (भारत)

4:45 PM : ऋचा घोष और यास्तिका भाटिया पर भी हुई धनवर्षा
भारत की यास्तिका भाटिया को मुंबई इंडियंस ने 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 19 साल की ऋचा घोष ने 1.9 करोड़ रुपये में खरीदा है। ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज एलिसा हिली को 70 लाख रुपये में यूपी वॉरियर्स ने खरीदा है।


4:00 PM : दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगी शेफाली वर्मा-जेमिमा रोड्रिगेज़
टीम इंडिया को अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप जिताने वाली कप्तान शेफाली वर्मा को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा है। 50 लाख रुपये के बेस प्राइस से बोली 2 करोड़ पर जाकर रुकी। टी-20 वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान को हराने वाली जेमिमा रोड्रिगेज़ को दिल्ली कैपिटल्स ने 2.20 करोड़ रुपये में खरीदा है। जेमिमा ने बीते दिन ही पाकिस्तान के खिलाफ 53 रनों की पारी ली थी।

3:35 PM : यूपी वॉरियर्स में दीप्ति शर्मा को 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा
टीम इंडिया की स्टार प्लेयर दीप्ति शर्मा का बेस प्राइस 50 लाख रुपये था, उन्हें 2.60 करोड़ रुपये में यूपी वॉरियर्स ने खरीदा है। भारत की तेज़ गेंदबाज़ रेणुका सिंह को बेंगलुरु को 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। बेंगलुरु अभी तक 7 करोड़ रुपये खर्च कर चुकी है और अब उसके पास 5 ही करोड़ बचे हैं।

3:05 PM : जरात जायंट्स के लिए एश्ले गार्नर और बेंगलुरु के लिए एलिसा पेरी खेलेंगी
न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 50 लाख रुपये में खरीदा है। वेस्टइंडीज़ की हिली मैथ्यू अनसोल्ड रहीं।ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्नर को गुजरात जायंट्स ने 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं ऑस्ट्रेलिया की लीजेंड ऑलराउंडर एलिसा पेरी भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलेंगी। उन्हें 1.70 करोड़ रुपये में खरीदा गया है, एलिसा का बेस प्राइस 50 लाख रुपये था।

 

2:55 PM : स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगी हरमनप्रीत कौर
सबसे पहली बोली टीम इंडिया की स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना के नाम लगी है, उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। स्मृति के लिए लगभग सभी टीमों ने बोली लगाई है और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा। टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर के नाम दूसरी बोली लगी है। उनका बेस प्राइस भी 50 लाख रुपये था, हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने 1.80 करोड़ रुपये में खरीदा है।

2:37 PM : शुरू हुआ महिला प्रीमियर लीग का ऑक्शन
मुंबई में महिला प्रीमियर लीग के पहले ऑक्शन की शुरुआत हो गई है। दुनियाभर के 400 से अधिक खिलाड़ियों की बोली लगने जा रही है। कुल पांच टीमें 90 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए तैयार हैं।

 पहले सेट में इन खिलाड़ियों पर लगेगी बोली
ऑक्शन के पहले सेट में स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर 5 ऑलराउंडर्स पर बोली लगेगी। इनमें सोफी डिवाइन, सोफी एक्लेस्टन और एश्ले गार्डनर शामिल हैं।

स्मृति मंधाना पर दांव लगाएंगी टीमें?

 

महिला प्रीमियर लीग के लिए सज गया बाजार

24 खिलाड़ियों की बेस प्राइस 50 लाख से ज्यादा
ऑक्शन में 24 खिलाड़ियों की बेस प्राइस सबसे ज्यादा 50 लाख रुपए है। इनमें 10 भारतीय और 14 विदेशी खिलाड़ी हैं। जबकि, 30 खिलाड़ियों ने अपनी बेस प्राइस 40 लाख रखी है। 

ये भी पढ़ें :  WPL Auction : डब्ल्यूपीएल ऑक्शन में किन भारतीय खिलाड़ियों का बेस प्राइस है सबसे ज्यादा ? यहां देखें पूरी लिस्ट

संबंधित समाचार