रायबरेली : अवैध संबंध में प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, साथ जाने को तैयार नहीं थी महिला तो दी मौत, खुद भी किया सुसाइड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लालगंज/रायबरेली, अमृत विचार। कोतवाली लालगंज क्षेत्र के जगतपुर भिचकौरा गांव में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की बांके से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद जहर खाकर जान दे दी। घटना से पूरे गांव में हड़कप मच गया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है। जगतपुर भिचकौरा गांव में शनिवार दोपहर एक बजे के करीब उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव की महिला सीमा देवी पासवान की उसके प्रेमी राम सुमेर ने ही बांके से वार कर हत्या कर दी।

वहीं उसके बाद हत्यारे राम सुमेर ने भी गांव के बाहर खेत में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। गांव में हत्या और आत्महत्या की घटनाओं से सनसनी फैल गई है। गांव की महिला सीमा पासवान रोजगार सेवक के पद पर तैनात थी। इस समय बीएलओ का भी कार्य कर रही थी। महिला का पति राजेंद्र बाहर शहर में प्राइवेट नौकरी करता है। अधिकांशतः घर से बाहर ही रहता है। 

बताते हैं कि दोनों में काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था जबकि मोहल्ले वाले राम सुमेर के आने जाने पर एतराज जताते थे। जिसके कारण राम सुमेर अपनी प्रेमिका महिला पर साथ भाग जाने के लिए दबाव बना रहा था। लेकिन महिला तैयार नहीं थी। दो दिन से राम सुमेर महिला के दरवाजे आकर झगड़ा कर रहा था। जब महिला नहीं मानी तो शनिवार दोपहर जब सीमा देवी अपने घर में खाना बना रही थी तभी वह पीछे के दरवाजे से घुस आया और बांके से उसकी गर्दन चेहरे पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी।

महिला की हत्या करने के बाद राम सुमेर सामने के दरवाजे से भाग निकला। महिला की हत्या के दो घंटे बाद हत्यारोपी राम सुमेर को अचेत हालत में गांव के बाहर खेत में पड़े देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने राम सुमेर को आनन-फानन लालगंज सरकारी अस्पताल रवाना किया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

मौके पर उप जिलाधिकारी मिथिलेश कुमार त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी अमित सिंह, प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह पहुंच कर जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

संबंधित समाचार