प्रयागराज में रफ्तार का कहर : सड़क हादसे में सीओडी के दो कर्मचारियों समेत तीन की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के नैनी क्षेत्र में शनिवार सुबह कार की टक्कर से केंद्रीय आयुध डिपो (सीओडी) के कर्मचारियों की मौत हो गई। सुबह करीब पांच बजे दोनों कर्मचारी बाइक से रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक से रॉन्ग साइड में जा रहे थे। 

इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घायल कर्मचारियों को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मूल रूप से मेजा दुबे पुर निवासी दिलीप कुमार नैनी चक बबुरा त्रिवेणी नगर में रहते थे। दिलीप कुमार कानपुर सीओडी में कार्यालय अधीक्षक के पद पर तैनात थे। 

शनिवार को अपने साथी राम आशीष शर्मा के साथ बाइक लेकर कानपुर जाने के लिए नैनी स्टेशन जा रहे थे। पुराने यमुना पुल पर सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। आशीष मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले थे। वह सीओडी में सीनियर मटेरियल असिस्टेंट के पद पर कार्यरत थे। वह अपने परिवार के साथ नैनी के प्रेम नगर में मकान बनवाकर रह रहे थे।  

 तेज रफ्तार वाहन की चपेट आने से युवक की मौत

 उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि क्षेत्र के छरिबना इलाके में बीती देर रात करीब 11:30 बजे घनश्याम यादव (34) अपने मित्र के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। वे छरिबना में एक दुकान पर गुटखा लेने के लिए रुके थे।

इस दौरान पुरवा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने गलत साइड से आकर घनश्याम यादव और उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि घनश्याम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उन्होने बताया कि शव को एसआरएन मोर्चरी में रखा गया है। मृतक के भाई राजकुमार यादव की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

संबंधित समाचार