भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा का भव्य स्वागत, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने को लेकर हुआ मंथन

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

बाराबंकी, अमृत विचार। बाराबंकी के देवा में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा (भुल्लन) का प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र यादव के संयोजन में ब्लॉक सभागार में हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने पहले कस्बा देवा स्थित प्राचीन सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

अपने संबोधन में राम सिंह वर्मा ने कहा कि उनकी राजनीतिक यात्रा बूथ अध्यक्ष से शुरू हुई और आज उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के सम्मान और संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

इस अवसर पर मंडल प्रभारी नीता अवस्थी, मंडल अध्यक्ष अरविन्द वर्मा (बब्लू), भाजपा नेता डॉ. विवेक वर्मा, मनीष परिहार, पुनीत मिश्रा, पूर्व नगर अध्यक्ष रामाशंकर शुक्ला, सुनील राजपूत, प्रधान सलारपुर शान बहादुर सिंह, प्रधान देवगांव आनंद कुमार, पुष्पेंद्र यादव सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़े : 
बाराबंकी में फेलोशिप की छात्राओं के लिए कार्यशाला का आयोजन, इंटरनेट के इस्तेमाल को लेकर दिए टिप्स

संबंधित समाचार