लंभुआ विधायक ने दिये अपात्र को व्हील चेयर: वीडियो हुआ वायरल, सही सलामत चलता फिरता आया नजर
सुलतानपुर, अमृत विचारः विकास खंड लंभुआ के ब्लॉक सभागार में आयोजित दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण वितरित समारोह में हास्यापद नजारा देखने को मिला। जहां उपकरण लेने दिव्यांग खुद चल कर आया और बैठकर फोटो खीचाई और फोल्ड करके चल दिया। यह सब लंभुआ विधायक सीताराम वर्मा ने लाइव देखा ही नहीं बल्कि खुद अपने हाथों से भेंट भी किया।
इस मौके पर एडीओ लंभुआ समाज कल्याण विपिन यादव भी मौजूद रहे। जहां एक पात्र व्यक्ति हक छीना गया, वहीं उपस्थित लोगों ने बकायदा अपात्र दिव्यांग के साथ ग्रुपिंग फोटो भी खिंचाई। यह सब नजारा देख किसी ने विडियो बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिससे विधायक के साथ साथ विभाग की जग हंसाई हो रही है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक सीताराम वर्मा ने उक्त कृत्रिम उपकरण वितरण समारोह में कुल 17 दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल, 9 व्हील चेयर 5 वैशाखी 3 दिया। इस बीच अधिकारियों ने सामान्य व्यक्ति को व्हील चेयर पर बैठाकर व्हीलचेयर प्रदान करा दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में व्हीलचेयर पाया हुआ व्यक्ति सही सलामत चलता फिरता नजर आया। अधिकारियों की कारगुजारी से आम जनमानस में चर्चा का विषय रहा।
एडीओ समाज कल्याण से जानकारी चाही तो जानकारी देने में टालमटोल करते नजर आए। कार्यक्रम में भाजपा लंभुआ मंडल अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह, जिला मंत्री जगदीश चौरसिया, विनीत सिंह, अभिनव सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष कैलाश चन्द द्विवेदी समेत तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
