गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा पुलिस को ‘राष्ट्रपति निशान’ करेंगे प्रदान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को हरियाणा पुलिस को उसकी असाधारण सेवा के लिए ‘राष्ट्रपति निशान’ (प्रेसिडेंट्स कलर) प्रदान करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से शाह ‘राष्ट्रपति निशान’ प्रदान करेंगे।

शाह ने एक ट्वीट में कहा कि यह हरियाणा पुलिस के लिए एक बड़ा दिन है क्योंकि करनाल में हरियाणा पुलिस अकादमी में उसे ‘राष्ट्रपति निशान’ प्रदान किया जाएगा। ‘राष्ट्रपति निशान’ एक सैन्य, अर्धसैनिक या पुलिस इकाई को उसकी सेवाओं के लिए दिया जाने वाला एक विशेष ‘ध्वज’ है। 

ये भी पढ़ें- पुलवामा हमले की बरसी : प्रधानमंत्री मोदी ने शहीद जवानों को की श्रद्धांजलि अर्पित

संबंधित समाचार