चेहरे के अनचाहे बालों से पाएं छुटकारा, अपनाए ये तरीके

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

साफ और चिकनी त्वचा की चाहत हर महिला की होती है, लेकिन चेहरे के अनचाहे बाल उन्हें परेशान करते रहते हैं। जो उनकी सुंदरता पर दाग जैसे दिखते हैं। आप चेहरे के अनचाहे बालों से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। वैसे तो चेहरे के बालों से छुटकारा पाने के लिए कई तरीके हैं, जैसे …

साफ और चिकनी त्वचा की चाहत हर महिला की होती है, लेकिन चेहरे के अनचाहे बाल उन्हें परेशान करते रहते हैं। जो उनकी सुंदरता पर दाग जैसे दिखते हैं। आप चेहरे के अनचाहे बालों से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। वैसे तो चेहरे के बालों से छुटकारा पाने के लिए कई तरीके हैं, जैसे ब्लीचिंग, वेक्सिंग, शेविंग आदि। लेकिन कुछ ऐसे उपाय भी हैं जिन्हें आप घर पर ही आजमा सकती हैं। आइए, जानते हैं कुछ ऐसे घरेलू तरीके जिन्हें आजमाने पर आप चेहरे के अनचाहे बालों के विकास को काफी हद तक बिना ज्यादा मशक्कत के रोक पाएंगी।

इस घरेलू उपचार से दूर हो जाएंगे चेहरे के दाग-धब्बे और आएगा गजब का निखार!

हल्दी और दूध-
सभी के घरों में दूध और हल्‍दी आराम से मिल जाता है। इसका पेस्‍ट बना कर चेहरे पर लगाकर अनचाहे बाल से छुटकारा पाया जा सकता है। यह पेस्‍ट ड्राय स्‍किन वालों के लिए फायदेमंद है। लेकिन जिसकी स्‍किन ऑयली है, वो लोग दूध के बदले गुलाबजल का प्रयोग करें। इस पेस्‍ट में अपनी जरूरत अनुसार बेसन, आटा या ओट्स मिला सकती हैं।

हल्दी फेस पैक-
पानी में हल्दी पावडर भिगोकर एक तरल पदार्थ पेस्ट बना ले। अब चेहरे के उस भाग पर यह पेस्ट लगा ले जहां अधिक बाल है। इसे कुछ मिनट रहने दें। सूखने के बाद गर्म पानी में डूबे एक कपड़े से हल्दी और बाल साफ कर लें।

अंडे का फेस पैक-
एक अंडे के सफेद भाग में आधा चम्मच मकई का आटा और 1 चम्मच चीनी मिला लें। चिकना पेस्ट बनाने के बाद अपने चेहरे के वे भाग जहां अनचाहे बाल है, इस पैक को लगाएं। सूखने के बाद इसे हटा लिए दें, यह दर्दनाक है लेकिन परिणाम आश्चर्यजनक हैं।

मेथी मास्क
एक ब्यूटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक मेथी त्वचा और बालों के लिए बहुत फायदेमंद होती है, लेकिन क्या आपको पता है कि यह फेशियल हेयर की समस्या से भी छुटकारा दिलाने में मदद करती है। 2 चम्‍मच मेथी दाने और 2 चम्‍म्‍च हरा चना को पीसकर पाउडर बना लें। अब इसे एक कटोरी में निकालकर इसमें एक अंडे का सफेद भाग और थोड़ा सा शहद मिलाएं। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 10-15 मिनट तक सूखने दें उसके बाद चेहरे को मुलायम, सूखे कपड़े से रगड़कर साफ कर लें। हफ्ते में 2 बार इसे लगाने से जल्द ही चेहरे के अनचाहे बालों से छुटकारा मिल जाएगा।

बेसन पैक
बेसन और हल्दी का मिश्रण चेहरे पर निखार लाने के साथ ही अनचाहे बालों से भी मुक्ति दिलाता है। बेसन में थोड़ा सा गुलाबजल और चुटकीभर हल्दी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे पर लगाकर सूखने दें। फिर रगड़कर छुड़ा लें और पानी से चेहरा थो लें। आप चाहें तो बेसन में हल्दी और सरसों का तेल मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाइए और इसे चेहरे पर कुछ देर तक रगड़िए। हफ्ते में दो बार ऐसा करने से अनचाहे बाल खत्म हो जाते हैं। इस नुस्खे को आज़माने वाले इसे बहुत कारगर मानते हैं।