मुरादाबाद: लोक सभा चुनाव की योजना समझ गए केंद्रीय मंत्री

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह ने लोकसभा प्रवास अभियान के तहत संगठन के सदस्यों को लोक सभा चुनाव की तैयारी की समीक्षा की। मंगलवार सुबह उन्होंने पार्टी कार्यालय पर पार्टी के कोर ग्रुप के सदस्यों संग बैठक की। आरंभ में संयोजक डॉ. विशेष गुप्ता ने समूह के कार्य, योजना और प्रगति का विवरण रखा।

समूह के 22 सदस्यों से उनके दायित्व, अब तक के प्रयास और अभियान के संकल्पों के क्रियान्वयन को लेकर सीधी बात की गयी। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्र, नगर विधायक रितेश गुप्ता, जिला पंचायत की अध्यक्ष डॉ. शेफाली सिंह, पूर्व सांसद सर्वेश कुमार सिंह, जिला प्रभारी डॉ.वाईपी सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह सैनी, महानगर महामंत्री श्याम विहारी शर्मा, कमल गुलाटी ने मुख्य रूप से अपनी बात रखी।

कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर किया स्वागत
अगवानपुर। कांठ रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मंत्री ने नव मतदाताओं को सर्व उपयोगी बजट विषय पर सीधी बात की। बोले, युवा सरकारी नौकरी के लिए सड़कों पर उतर आते हैं, जबकि युवाओं को ऐसा नहीं करना चाहिए। बोले, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को डिजिटल इंडिया बना रहे हैं, जिसमें मोबाइल की मदद से हर जरूरी कार्य किया जा सकता है। उच्च स्तर पर ऑनलाइन पढ़ाई की जा रही है। हवाई जहाज एवं रेल यात्रा की टिकट बुकिंग भी घर बैठे की जा रही है। मंत्री ने अपील की कि युवाओं को व्यापार करना चाहिए। बिजनेस करके ज्यादा पैसा कमाया जा सकता है। मंत्री की सुरक्षा में भारी पुलिस बल तैनात रहा। एसपी सिटी, एसडीएम, सीओ सिविल लाइन, चौकी प्रभारी मृदुल कुमार मुख्य रूप से तैनात रहे।

आयोजन में जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सैनी, निवर्तमान मेयर विनोद अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, मंडल अध्यक्ष जीवन सिंह सैनी, अंशुल गुप्ता, इंद्रेश गुप्ता, हरदीप सिंह चौधरी,शंकर राजपूत, सौरभ तोमर, सुरेश प्रजापति, फैजी नकवी, गुलजार रजा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष के भाई की सड़क हादसे में मौत

संबंधित समाचार