आने वाले समय में धरती का स्वर्ग बनेगा बुंदेलखंड : योगी

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

कालिंजर महोत्सव के उद्घाटन बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री ने संबोधित की जनसभा

अमृत विचार, बांदा। हमारा बुंदेलखंड अब पीछे नहीं रहेगा। विकास में अब बुंदेलखंड का ही नम्बर है। आने वाले समय में बुंदेलखंड धरती का स्वर्ग बनेगा। पर्यटन विभाग को चाहिये कि कालिंजर दुर्ग का पुनरोद्धार कर इसे पर्यटक स्थल व टूरिज़्म के रूप में विकसित करें। ऐतिहासिक किलों को पुनर्जीवित कर टूरिज़्म को बढ़ावा दिये जाने से नौजवानों के रोजगार की भी सम्भावना बढ़ेंगी। मुख्यमंत्री ने कालिंजर में 666.78 रुपये लागत की कुल 302 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया।

बांदा सीएम

यह उद्गार जनपद भ्रमण पर आये प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कालिंजर महोत्सव का उद्घाटन करने के बाद कालिंजर में एक जनसभा को संबांधित करते हुए व्यक्त किये। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा यह क्षेत्र ऋषियों और मुनियों का साधना का केंद्र रहा है। यह क्षेत्र भगवान राम के वनवास काल का साक्षी रहा है।

महर्षि वामदेव ऋषि परंपरा से ही थे। यहां की वीरांगना दुर्गावती को भला कौन भूल सकता है। इसीलिये हमने यहां के मेडिकल कॉलेज का नाम उन्हीं के नाम पर रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड का विकास हो, यह प्रधानमंत्री की भी मंशा है। इससे पहले वे यहां बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन अवसर पर आये थे।

उन्होंने कहा कि चित्रकूट में उनकी सरकार एयरपोर्ट का निर्माण करने जा रही है। आने वाले समय में इसी बुंदेलखंड में 4 लाख करोड़ का निवेश होगा जिससे यहां के युवाओं को रोजगार मिलेगा और उनका पलायन रुकेगा। उन्होंने कहा डिफेंस कॉरिडोर की तोपें जब सीमा पर गरजेंगी तो पाकिस्तान सिहर जायेगा।

हम केन-बेतवा को जोड़ने का भी कार्य कर रहे हैं और आने वाले समय में यह बुंदेलखंड धरती का स्वर्ग बनेगा। मुख्यमंत्री ने कालिंजर में 666.78 रुपये लागत की 133 परियोजनाओं का लोकार्पण व 169 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने मंडल मुख्यालय में स्थापित महाराणा प्रताप व राजा खेत सिंह जूदेव की प्रतिमाओं का अनावरण किया।

यह भी पढ़ें : हरदोई : मेडिकल कालेज की बिजली गुल, टार्च दिखा कर हो रहा इलाज !

संबंधित समाचार