कन्नौज में धर्मांतरण के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, ग्रामीणों को पैसें का लालच देकर बदलवा रहे थे धर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

कन्नौज। कन्नौज जिले के ठठिया क्षेत्र में पुलिस ने बहला-फुसला कर एवं प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सोमवार को पार्थना पत्र प्राप्त हुआ था जिसमें अन्नू बाबू, विद्या सागर और उमा शंकर दोहरे के खिलाफ करसाह गांव में बने चर्च में हिंदू धर्म के कुछ लोगों को बहला-फुसला कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया गया था। 

उन्होंने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 के तहत तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें सोमवार रात को ही गिरफ्तार कर लिया गया। कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा चर्च की तलाशी के दौरान वहां बाइबल की 20 प्रतियां, ईसाई धर्म से जुड़े लॉकेट और अंगूर के रस की बोतल बरामद की गई है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात