बरेली: सड़क हादसे में लखीमपुर की महिला की मौत
बरेली, अमृत विचार। फरीदपुर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार अधेड़ महिला की मौत हो गई। जबकि उसका दामाद घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह लखीमपुर खीरी की रहने वाली बताई जा रही है। दामाद शाहजहांपुर में भर्ती है। …
बरेली, अमृत विचार। फरीदपुर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार अधेड़ महिला की मौत हो गई। जबकि उसका दामाद घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह लखीमपुर खीरी की रहने वाली बताई जा रही है। दामाद शाहजहांपुर में भर्ती है।
लखीमपुर खीरी के सल्लिया गांव निवासी अनित ने बताया कि उनका बहनोई रामगोपाल निवासी सल्लिया हरिद्वार में नौकरी करता है। वहीं पर मां शीतला देवी भी गईं थीं। सोमवार को रामगोपाल शीतला देवी को लेकर बाइक से सल्लियां ले जा रहा था। रास्ते में फरीदपुर के पास देर शाम अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में शीतला देवी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि रामगोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं रामगोपाल को फरीदपुर सीएचसी पर भेज दिया। देर रात आए परिजन रामगोपाल को शाहजहांपुर ले गए। वह वहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। जहां उसकी हालत में सुधार है।
