Mahashivratri 2023: इस महाशिवरात्रि घर पर बनाएं ठंडाई, यहां जानें इसे बनाने की विधि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आज यानि 18 फरवरी को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसे में इस दिन लोग भगवान भोलेनाथ की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं। इश दौरान फलाहार किया जाता है। वहीं खुद को ऊर्जावान रखने के लिए पोषक तत्वों वाले खाद्य पदार्थों को सेवन भी किया जाता है।

बता दें महाशिवरात्रि के त्योहार में भक्त भगवान भोलेनाथ को उनकी पसंद की चीजे भोग में अर्पित करते हैं और फिर उसका सेवन करते हैं। भगवान शिव को ठंडाई पसंद है। इसलिए महाशिवरात्रि के मौके पर लोग ठंडाई बनाते हैं और सभी इसका सेवन करते हैं। ऐसे में अगर आप भी महाशिवरात्रि के पर्व पर घर पर ठंडाई बनाना चाहते हैं तो आज हम आपको इस बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं ठंडाई बनाने की रेसिपी। 

ठंडाई बनाने के लिए सामग्री
हरी इलायची के बीज, आधा चम्मच सौंफ, आधा चम्मच पिसी काली मिर्च, आधा चम्मच पिसा धनिया, खरबूजे की बीज, पिसा हुआ बादाम, गुलाब जल की पत्तियां, दूध।

ठंडाई बनाने की विधि
सबसे पहले ठंडाई बनाने के लिए एक तवे पर हरी इलायची, सौंफ, काली मिर्च, धनिया, खरबूजे के बीज और बादाम लें।
अब इस भुने मसाले को करीब दो घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
भीगे हुए मसाले को मिक्सी में डालकर पीसकर पेस्ट तैयार कर लें।
अब ठंडाई पेस्ट में दूध मिला लें।
अब इस लिक्विड को मलमल के कपड़े में छान लें।
अब इसे ठंडा करके ऊपर से गुलाब की पत्तियों से गार्निश कर के सर्व करें।

ये भी पढे़ं- स्वरा भास्कर की लाइफ स्टाइल जानकर रह जाएंगे दंग, एक फिल्म के लेती हैं मोटी रकम