स्वरा भास्कर की लाइफ स्टाइल जानकर रह जाएंगे दंग, एक फिल्म के लेती हैं मोटी रकम

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने युवा नेता फहाद अहमद के साथ कोर्ट मैरिज कर लोगों को चौंका दिया है। स्वरा भास्कर ने पिछले महीने जनवरी 2023 को कोर्ट मैरिज की थी, उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी शादी का ऐलान किया, लेकिन क्या आप जानते हैं स्वरा भास्कर की लाइफ स्टाइल कैसी है और उनकी संपत्ती, कितना कमाती हैं तो आज हम इसी टोपिक पर बात करने जा रहे हैं।

एक फिल्म के स्वरा लेती हैं मोटी रकम
स्वरा भास्कर का जन्म दिल्ली में हुआ था। स्वारा ने छोटे पर्द से अपनी करियर की शुरू की। कुछ दिन बाद बड़े पर्दे पर मौका मिला और उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया। स्वरा भास्कर ने प्रेम रतन धन पायो, रांझणा और तनु वेड्स मनु जैसी हिट फिल्मों से लोगों के दिलों पर राज किया। जानकारी के अनुसार स्वरा 2022 के मुताबिक नेटवर्थ लगभग 5 मिलियन है यानी कि 40 करोड़ है। स्वारा भास्कर एक फिल्म के लिए लगभग चार से पांच करोड़ लेती हैं।

इसके अलावा स्वारा विज्ञान के जरिए भी मोटी कमाई करती हैं। स्वारा सोशल मीडिया और ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी अच्छी कमाई करती हैं। स्वरा भास्कर तनिष्क ज्वैलरी, फॉर्च्यून ऑयल और स्प्राइट समेत कई ब्रांड्स को एंडोर्स करती हैं।

मुंबई में लग्जरी फ्लैट तो दिल्ली में घर
स्वरा भास्कर के पिता इंडियन नेवी में अफसर हैं और उनके मां जेएनयू में प्रोफेसर हैं। स्वारा भास्कर की लाइफ बहुत की लग्जरी लाइफ है। स्वरा के दिल्ली और मुंबई में घर हैं। घरों की कीमत लगभग करोड़ों में बताई जाती है और उनके पास थ्री बीएचके का आलीशन फ्लैट के इंटीरियर की खास चर्चा होती रहती है।

स्वरा भास्कर की फेवरेट कार
स्वरा भास्कर की हम कार की बात करें तो उनके पास बहुत ही महंगी गाड़ियां हैं, जिनकी कीमत करोड़ों रुपए में बताई जाती है। उनकी सबसे पसंददीता कार BMW X1 है, जिसकी कीमत लगभग 48 लाख रुपए है। BMW X1 के अलावा स्वरा के पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं।

सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव
स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। ट्विटर पर उनके लगभग 1.9 मिलियन फॉलोअर्स है तो वहीं इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

यह भी पढ़ें- एक्टिंग एक ऐसा जॉब है जो आपको अलग-अलग तरह के किरदार निभाने का मौका देता है: Nargis Fakhri

संबंधित समाचार