अंगूर खाने से पहले जान लें हकीकत, जानें इसके फायदे और नुकसान

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

अंगूर लोगों के लिए बहुत ही पसंदीदा फल होता है।अंगूर बाजार में आसानी से प्राप्त भी हो जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं अंगूर के कई सारे फायदे हैं मगर अधिक मात्रा में खाने से इसका नकारात्मक रिजल्ट भी आता है यानी कि आपको फायदे तो अंगूर पहुंचाएगा ही लेकिन सही मात्रा में सेवन करने की जानकारी नहीं हो तो आपकी सेहत के लिए नुकसान भी पहुंचा सकता है। तो हम आज आपके के लिए अंगूर के फायदे के साथ साथ नुकसान भी बताएंगे।

सही मात्रा में अंगूर खाने के फायदे
1 हाई बल्ड शुगर और डायबिटीज से बचाव
अंगूर में चीनी की मात्रा ज्याजा होती है, लेकिन इसमें ग्लायसेमिक इंडेक्स कम से मध्यम तक होता है, इसलिए ये फल डायबिटिज  में भी सेवन कर सकते हैं। साथ ही इस फल में यौगिक पाया जाता है, वह हाई शुगर के खिलाफ सुरक्षा करते हैं।

2. हृदय रोग से बचाव 
अंगूर के सेवन करने के दिल के लिए कई फायदे पहुंच हैं। अंगूर में मौजूद यौगिक ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके हृदय रोग से बचा सकते हैं।

3. अंगूर के सेवन से पहुंचता है हड्डियों को फायदा
अंगूर में ऐसे कई खनीड होते हैं, जो हड्डियों की सेहत के लिए ज़रूरी होते हैं। जिसमें पोटेशियम, मैंग्नीज़ और विटामिन-बी, सी और के शामिल हैं। यह सभी पोषक तत्व ऑस्टियोपोरोसिस से बचाने का काम करते हैं। ऑस्टियोपोरोसिस एक ऐसी बीमारी है जिसमें हड्डियां काफी कमज़ोर होती चली जाती हैं।

4.बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद
अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट रेस्वेराट्रोल आपकी त्वचा को नुकसान से बचा सकता है और साथ ही बालों के विकास को बढ़ावा दे सकता है। हालांकि इस विषय पर अधिक शोध की आवश्यकता है।

5. वजन कम करने में कारगार
अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट भूख को कम करने के साथ वज़न को घटाने में मदद कर सकते हैं। मोटापा डायबिटीज़, दिल की बीमारी और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों का ख़तरा बढ़ाता है।

6. कब्ज़ से छुटकारा दिला सकता है
अंगूर, पानी और फाइबर का एक अच्छा स्रोत है, जो कब्ज़ को दूर करने में मदद कर सकता है। अंगूर में 81 फीसदी पानी है, जो आपके शरीर को हाइड्रेट रखने का काम करता है।

7. अच्छी नींद में मदद कर सकता है अंगूर
शोध से पता चलता है कि अंगूर मेलाटोनिन का एक प्राकृतिक स्रोत हैं, जो नींद को बढ़ावा देने वाला एक हार्मोन है। मेलाटोनिन सोने और जागने के चक्र को नियंत्रित करता है। हालांकि, इसके लिए आपको रोज़ अंगूर खाने होंगे।

आप एक दिन में कितने अंगूर खा सकते हैं?
एक बार में करीब 32 अंगूर खाए जा सकते हैं। यदि आप हेल्दी डाइट पर हैं तो इसका पालन किया जा सकता है। नहीं तो दिन में 8 से 10 अंगूर खाइए। वेब एमडी के मुताबिक रात को अंगूर खाने से आपको अच्छी नींद आएगी। अंगूर में स्लीप हार्मोन मेलाटोनिन होता है।

अंगूर के ज्यादा सेवन करने से सेहत के लिए हो सकता है नुकसान

1. अंगूर के ज्यादा सेवन से बढ़ सकता है वजन
हेल्थ लाइन के मुताबिक एक बार में अधिक मात्रा में अंगूर खाने से कैलोरी तेजी से बढ़ सकती है। अंगूर कैलोरी में हाई होते हैं। हालांकि यह दिखाने के लिए कोई ठोस शोध अभी उपलब्ध नहीं है कि बहुत अधिक अंगूर खाने से वजन बढ़ सकता है, लेकिन बहुत अधिक अंगूर खाने से जोखिम बढ़ सकता है। लंबे समय तक अंगूर के अधिक सेवन से वजन बढ़ सकता है।

2. ज्यादा खान से हो सकते हैं एलर्जी के शिकार
एक शोध के मुताबिक अंगूर से एलर्जी दुर्लभ है। अंगूर लिपिड ट्रांसफर प्रोटीन, अंगूर में एक विशिष्ट प्रोटीन, व्यक्तियों में एलर्जी प्रतिक्रियाओं का कारण पाया गया है। अंगूर को ज्यादा मात्रा में खाया गया तो एलर्जी भी हो सकती है।

किडनी की समस्या बढ़ सकती है
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डायबिटीज एंड डाइजेस्टिव एंड किडनी डिजीज की एक रिपोर्ट बताती है कि क्रोनिक किडनी रोग और मधुमेह वाले व्यक्तियों को अंगूर सहित कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन सीमित करना चाहिए। हालांकि मानव में गुर्दे की समस्याओं से सीधे तौर पर अंगूरों को जोड़ने वाले कोई अध्ययन नहीं हैं, सावधानी बरती जाती है।

यह भी पढ़ें- केला खाने के बाद भूलकर भी न खाएं ये चीजें...हो जाएगा तगड़ा नुकसान

संबंधित समाचार