संघ की शाखा में होता है बौद्धिक विकास और चरित्र का निर्माण :प्रचारक 

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

सलोन/ रायबरेली, अमृत विचार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से मिनी स्टेडियम सलोन  में शाखा संगम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक राहुल ने कहा कि शाखा में स्वयंसेवक अनुशासन सीखते हैं। इसमें हर आयु़ वर्ग के व्यक्ति भाग लेते हैं।उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को संघ की शाखा में भाग लेना चाहिए। शाखा में व्यक्ति का बौद्धिक विकास व चरित्र निर्माण होता है।
       
इससे पूर्व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।कस्बे के मिनी स्टेडियम में आयोजित शाखा संगम में मुख्य वक्ता राहुल ने सभा सम्बोधित करते हुए बताया कि सामाजिक समरसता ही देश की सभ्यता और संस्कृति की पहचान है।इसमें हर व्यक्ति को भाग लेना चाहिए।संघ की शाखा केवल खेलने का स्थान मात्र नहीं है यह एक संस्कार पीठ है।कार्यक्रम मे स्वयंसेवकों ने शाखा लगाकर भगवा ध्वज फहराकर सूर्य नमस्कार, व्यायाम व योगाभ्यास किया। स्वयंसेवकों ने देशभक्ति गीत भी पेश किए।इसके पहले स्वयंसेवकों ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लिया। बाद में प्रार्थना की,कार्यक्रम मे सलोन विकास क्षेत्र के 86ग्राम सभाओं के स्वयंसेवकों ने सहभागिता की है।

खण्ड प्रचारक जय प्रकाश ने बताया कि समाज में संघ कार्य की स्वीकार्यता के साथ ही संगठन के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है।इस मौके पर विधायक दल बहादुर कोरी, शिवाकांत,अमरजीत,ओम प्रकाश,राम सजीवन गौड़,गया प्रसाद शास्त्री,शिवेंद्र,डाक्टर अनिल चंद्रा,राजेन्द्र चतुर्वेदी,सुरेश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -बहराइच: गन्ना बकाया को लेकर किसानों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन 

संबंधित समाचार