लखनऊ : नए वाहनों पर वीआईपी नंबर की बुकिंग शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। नए वाहनों पर वीआईपी नंबरों की नई सीरीज 24 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। इस बार वीआईपी नंबर की सीरीज यूपी 32- एनएम से शुरू होगी। वीआईपी नंबर के शौकीन वाहन मालिक परिवहन विभाग के वेबसाइट पर जाकर शुक्रवार से मनपसंद नंबरों की बुकिंग करा सकते है। यह जानकारी एआरटीओ प्रशासन अखिलेश कुमार द्विवेदी ने दी।

होली पर एसी बसों में सीटों की एडवांस बुकिंग शुरू

होली के दौरान घर जाने के लिए परिवहन निगम ने अपने एसी बसों में सीटों की बुकिंग खोल दी है। यात्री परिवहन निगम के वेबसाइट पर जाकर एसी बसों में आगामी तारीखों में एडवांस में सीटों की बुकिंग कर सकते है। क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि लंबी दूरी की एसी बसों में जनरथ, एसी स्लीपर, एसी शताब्दी, वोल्वो बसों में सीटों की बुकिंग खुल गई है।

यह भी पढ़ें : Breaking News : एल्डिको कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन में भीषण आग, भारी नुकसान की आशंका

संबंधित समाचार