VIDEO : तेंदुआ पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा, फंस गया मुर्गा चोर
बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर में तेंदुए को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा खेतों में लगवाया था, जिसके बाद पिंजरे में तेंदुआ तो नहीं आया, लेकिन मुर्गा चोर पिंजरे में फंस गया।
जानकारी के अनुसार, अगौता थाना क्षेत्र के बिसुदरा गांव में तेंदुए को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। खेतों में तेंदुए के पंजे देखे जाने पर ग्रामीणों ने खेत में भी जाना बंद कर दिया है। उधर, ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम से तेंदुआ पकड़ने को लेकर जाल लगवाया और कई जगह पिंजरे भी लगवाए गया थे। पिंजरे में एक जिंदा मुर्गा लगाया गया था, जिससे की तेंदुआ पिंजरे में आ सके।
बुलंदशहर : थाना औरंगाबाद क्षेत्र के बिसुन्दरा गांव में तेंदुए के लिए लगाए गए पिंजरे में मुर्गा रखा गया था, लेकिन मुर्गा चोरी करने के चक्कर में ये शख्स फंस गया. लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया pic.twitter.com/yclKhhZFF7
— Amrit Vichar (@AmritVichar) February 24, 2023
देर रात पिंजरे में तेंदुआ तो नहीं फंसा, लेकिन मुर्गा चुराने के चक्कर में एक ग्रामीण पिंजरे में फंस गया और पूरी रात पिंजरे में फंसा रहा। सुबह जब ग्रामीण पहुंचे तो वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को पिंजरे से बाहर निकाला।
ग्रामीण सुधीर ने बताया कि तेंदुए से परेशान होकर वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में जाल और पिंजरा लगाया था, जिसमें देर रात मुर्गा चुराने के चक्कर में एक ग्रामीण फंस गया। पूरी रात जाल में ही काटनी पड़ी। सुबह ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम की मदद से युवक को निकाला।
ये भी पढ़ें : कांग्रेस कार्य समिति का नहीं होगा चुनाव, खरगे सदस्यों को नामित करने के लिए अधिकृत
