जौनपुर जंक्शन पर यार्ड री-मॉडलिंग कार्य का DRM ने किया निरीक्षण, आधुनिक और सुरक्षित बनाने के दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचारः उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने बुधवार को जौनपुर जंक्शन स्टेशन पर चल रहे यार्ड री-मॉडलिंग कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। अयोध्या कैंट–अकबरपुर–जफराबाद रेलखंड पर स्थित जौनपुर स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और रेल संचालन को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से यह कार्य कराया जा रहा है।

यार्ड री-मॉडलिंग के तहत 4 मई से 27 मई तक 24 दिनों का प्री-नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया गया है। परियोजना में ट्रैक संरचना, पॉइंट व क्रॉसिंग तथा सिग्नलिंग प्रणाली का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। पुराने ट्रैक लेआउट में बदलाव कर अधिक उपयोगी व्यवस्था विकसित की जा रही है, जिससे ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान में सुविधा मिलेगी और संचालन क्षमता बढ़ेगी। 

निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने ट्रैक, सिग्नल और विद्युत कार्यों का जायजा लिया तथा अधिकारियों को गुणवत्ता व सुरक्षा मानकों के अनुरूप समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने रनिंग रूम, पावर केबिन और कर्मचारियों की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। इसके बाद डीआरएम ने अकबरपुर स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत बन रही नई स्टेशन बिल्डिंग तथा कटेहरी-गोसाईगंज के मध्य गेट संख्या-92सी पर निर्माणाधीन अंडरपास का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें  : 
यूपी में बिजली की मांग-खपत ने बनाया नया रिकॉर्ड, प्रचंड गर्मी के बीच 30160 मेगावाट विद्युत आपूर्ति, पीक डिमांड 30 हजार मेगावाट के पार

 

 

 

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार