CM नीतीश कुमार का दावा: सभी विपक्षी दल लोकसभा चुनाव एकसाथ लड़ें, BJP सिमट जाएगी 100 से भी कम सीटों पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूर्णिया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता के अपने आह्वान को दोहराते हुए शनिवार को कहा कि अगर कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल आगामी लोकसभा चुनाव एकसाथ लड़ते हैं, तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 100 सीटों से कम पर सिमट जाएगी।

ये भी पढ़ें - चेन्नई: हवाई अड्डे पर दो करोड़ रुपये का सोना जब्त

पूर्णिया में महागठबंधन की रैली को संबोधित करते हुए कुमार ने कहा, "अगर कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल आगामी लोकसभा चुनाव एकसाथ लड़ते हैं, तो भाजपा 100 सीटों से कम पर सिमट जाएगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी को इस बारे में जल्द फैसला लेना होगा...मैं चाहता हूं कि आप लोग (कांग्रेस) जल्द फैसला लें।

यदि आप मेरे सुझाव को स्वीकार करते हैं और एकसाथ चुनाव लड़ते हैं, तो वे (भाजपा) 100 सीटों से नीचे तक सीमित हो जाएंगे ... लेकिन अगर वे मेरा सुझाव नहीं मानते हैं, तो आप जानते हैं कि क्या होगा।"

नीतीश ने दावा किया कि उनका एकमात्र लक्ष्य भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए विपक्ष को एकजुट करने के लिए काम करना है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इसे एक वास्तविकता बनाने की कोशिश करता रहूंगा।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा को पूरे देश से खत्म करने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें - नीतीश कुमार के लिए भाजपा के दरवाजे हमेशा के लिए बंद: अमित शाह

संबंधित समाचार