Banda में कलियुगी मां ने कन्या शिशु को नहर में फेका, पानी में डूबने से नवजात की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा में कलियुगी मां ने कन्या शिशु को नहर में फेंका।

बांदा में कलियुगी मां ने कन्या शिशु को नहर में फेंक दिया। पानी में डूब जाने के कारण नवजात की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची।

बांदा, अमृत विचार। कलियुगी बेरहम दिल की मां ने अपने बच्चे को जन्म देने के बाद नहर में फेंक दिया, जिससे उसकी पानी में डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कालिंजर थाना क्षेत्र के रक्सी तिराहे के नहर माइनर में इस समय पानी कम होने के कारण जलधारा नाम मात्र की बची है। इसी जलधारा में शनिवार को मृत अवस्था में एक अज्ञात शिशु मिला। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कालिंजर पुलिस को फोन पर इसकी जानकारी दी। कालिंजर थानाध्यक्ष ने पुलिस बल समेत मौके पर पहुंचकर मामले को संज्ञान में लिया। नवजात शिशु की पहचान बच्ची के रूप में हुई है।

ग्रामीणों के मुताबिक अज्ञात महिला ने बच्चे को जन्म देकर नहर माइनर में जीवित अवस्था में फेंक दिया। पानी में डूब जाने से नवजात शिशु की मौत हो गई। उधर, कालिंजर थानाध्यक्ष नरेश प्रजापति ने बताया जन्म देने के बाद कपड़े में लपेटकर अज्ञात ने नहर माइनर में फेंक दिया। पुलिस ने नवजात शिशु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

संबंधित समाचार