रुड़कीः जमीनी रंजिश में पुरुषों समेत महिलाओं ने चटकाईं लाठियां, कई घायल, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुड़की, अमृत विचार। रुड़की में दो भाइयों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले जिसमें दोनों पक्षों के बीच कई लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ये विवाद जमीन रंजिश को लेकर हुआ है।

पुरुषों के विवाद में दोनों पक्षों की महिलाएं भी कूद गईं और जमकर लाठी-डंडे चले जिसमें कई लोगों को चोटें भी आई हैं। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 

यह भी पढ़ें- हल्द्वानीः एक मार्च को होगी मुख्यमंत्री धामी की रैली, प्रशासन ने लागू किया डायवर्जन प्लान

खबर के अनुसार, मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के बिझोली गांव निवासी दो भाइयों में जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। जिसके चलते कुछ दिन पहले दोनों के बीच मारपीट तक हो गई। इस दौरान दोनों परिवारों की महिलाएं और पुरुष दोनों के बीच लाठियां चल गई। मामला 13 फरवरी का बताया जा रहा है।

एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है। इसके बाद मामले ने कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें- National Science Day: दुश्मनों के लिए घातक साबित होगा 12वीं में पढ़ने वाले छात्र शुभम का ये प्रोजेक्ट 'ड्रोन'

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म