उमेश पाल हत्याकांड: यूपी DGP ने शहीद गनर के पिता से की बात, मदद का दिलाया भरोसा
आजमगढ़, अमृत विचार। विधायक राजू पाल की हत्या के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या बीते शुक्रवार को प्रयागराज के धूमनगंज में गोलियां और बम बरसाकर कर दी गयी थी। इस घटना में उनके सरकारी गनर संदीप निषाद भी शहीद हो गए थे। मंगलवार को उत्तर प्रदेश डीजीपी डीएस चौहान ने शहीद संदीप निषाद के पिता संतलाल निषाद से बात की। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। साथ ही परिवार को आर्थिक सहायता जल्द दिए जाने की बात कही। डीजीपी ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों से शहीद के परिवार का ख्याल रखने और उनकी देखभाल करने के निर्देश भी दिए हैं।
गौरतलब है कि उमेश पाल हत्याकांड में बुरी तरह से घायल सरकारी गनर संदीप का प्रयागराज में इलाज के दौरान निधन हो गया था। मंगलवार को आजमगढ़ के पुलिस कप्तान को डीजीपी डीएस चौहान ने शहीद संदीप निषाद के पिता संतलाल निषाद के पास भेजा और उन्हें शहीद के परिवार की देखभाल करने के निर्देश फोन पर दिए। डीजीपी ने शहीद के पिता को भरोसा दिलाया और अधिकारियों से कहा कि हमें इनका हाथ नहीं छोड़ना है। डीजीपी ने शहीद संजय निषाद की पत्नी की तबियत के बारे में भी जानकारी ली और उनका समुचित इलाज कराने के निर्देश स्थानीय अधिकारियों को दिए।
ये भी पढ़ें -उमेश पाल हत्याकांड: एक और आरोपी को पुलिस ने लिया हिरासत में, लगातार हो रही छापेमारी
