राजस्थान: भीलवाडा में कांग्रेस ने निकाली हाथ से हाथ जोडो यात्रा
भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाडा में आज कांग्रेस की हाथ से हाथ जोडो यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में वाहनों के अलावा बैलगाड़ियां भी थी जो आकर्षण का केन्द्र बनी है। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अनिल डांगी के नेतृत्व में शुरू हुई जनस्पर्क यात्रा में भीलवाड़ा संगठन प्रभारी चित्तौडग़ढ़ के पूर्व विधायक सुरेन्द्रसिंह जाड़ावत भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - सत्ता में आए तो 500 रुपये से कम में मिलेगा घरेलू रसोई गैस सिलेंडर: कांग्रेस
जोड़ो-जोड़ो भारत जोड़ों के नारों से आज पुर से सांगानेरी गेट तक का मार्ग गुंजायमान होता रहा। यात्रा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर बुधवार को उपनगर पुर से ढोल नगाड़ों के साथ शुरू हुई।
करीब 15 किलोमीटर तक चल इस यात्रा के दौरान डांगी ने कई जगह नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए गहलोत सरकार की चिरंजीवी योजना, बजट में पेश की गई विभिन्न योजनाओं, किसानों को दी जा रही सुविधाओं, मुफ्त बिजली, महिलाओं को बसों में 50 फीसदी छूट, शिक्षा में दी गई रिहायत की आम लोगों को जानकारी दी गई। गांधी विद्यालय भी जगह-जगह खोले जा रहे है और आज भी 6 जगह विद्यालय खोले गये है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार क्या कर रही है और गहलोत सरकार क्या कर रही है।
ये भी पढ़ें - वित्तवर्ष 2021-22 में आठ राष्ट्रीय राजनीतिक दलों की घोषित आय में आधे से अधिक BJP की
