अयोध्या: अवध विश्वविद्यालय के छात्रों ने ग्रामीण परिदृश्य पर किया नाट्य मंचन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। डा. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में दीक्षांत पखवारा के अन्तर्गत नाट्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संत कबीर सभागार में विभागों के छात्र-छात्राओं द्वारा कुल पांच नाट्यों का मंचन किया गया। 
   
मंचन में एमबीए के छात्रों ने चित्रगुप्त के सभा में स्वर्गलोक एवं नर्कलोक के दृश्य का मनोहारी मंचन किया। आईईटी के छात्रों द्वारा ग्रामीण परिवेश एवं पंचायत परिदृश्य पर प्रस्तुति की। सोशल वर्क के छात्रो द्वारा आज के आधुनिक बाबा थीम पर  मंचन किया। प्रथम पुरस्कार आईईटी के छात्रों, एमबीए को द्वितीय स्थान व तृतीय स्थान मनोविज्ञान के छात्रों को मिला। 
दीक्षान्त पखवारा के संयोजक प्रो. हिमांशु शेखर सिंह ने बताया कि छात्रों द्वारा अद्भुत नाट्य मंचन किया गया है। सह सयोजक प्रो नीलम पाठक और ने निर्णायक डॉ. अनूप कुमार, डॉ. वन्दिता पांडेय, डॉ. मुकेश वर्मा, इंजीनियर चंदन अरोड़ा मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- मछली पालन से आय दोगुनी कर सकते हैं पशुपालक :विवेकानंदन

 

संबंधित समाचार