छत्तीसगढ़: दस लाख रुपए के इनामी नक्सली दंपति गिरफ्तार, विस्फोट सामग्री भी बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुकमा। छत्तीसगढ़ की सुकमा जिले की पुलिस ने आज दस लाख रुपए के इनामी नक्सली दंपति को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से कुछ विस्फोट सामग्री भी बरामद की गई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि जिले के गादीरास थाना क्षेत्र के ग्राम पोर्रोपडिया में पुलिस ने गश्त के दौरान नक्सली दंपति मुचाकी हिडमा और कुंजाम को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से कुछ विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गयी है। नक्सली दंपति कई नक्सली वारदात में शामिल थे। पति पर आठ लाख और नक्सली पत्नी पर दो लाख रुपए का इनाम घोषित था।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: विधानसभा ने 4144 करोड़ रूपए की तृतीय अनुपूरक मांगों की दी मंजूरी