VIDEO: बहुत जोर से आई शादी, फर्राटे से निकला 'दूल्हा डांस', लोग बोले- पहली बार दुल्हन को देखा शांत

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

Viral Video: भारतीय शादियां हों और उसमें डांस गाना ना हो तो सोचिए कैसा फीका नजारा होगा। अब तो शादी को स्पेशल बनाने के लिए हर कोई कुछ ना कुछ करता है। फिर चाहे वो मेहमान हो या फिर दूल्हा-दुल्हन। इसी कड़ी में इन दिनों एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक दूल्हा डांस करता हुआ नजर आ रहा है। चश्मा लगाए दूल्हे का बिंदास और मदमस्त डांस देखी पब्लिक मजाकिया अंदाज में  कहने लगी, पहली बार दुल्हन को शांत बैठे देखा है।

दरअसल, इन दिनों एक दुल्हन का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कमाल की बात यह है कि दूल्हा बारात लेकर लड़की के घर पहुंचता है और ससुराल में मेहमानों के सामने करारा डांस करना शुरू कर देता है। इस दौरान उसके स्टेप्स काफी जोरदार होते हैं। उसे देखकर समझ आता है कि इस दिन के लिए वह कितना इंतजार कर रहा होगा।

https://www.instagram.com/reel/CnoJZqwDRPj/

दूल्हा बारात में शामिल हुए सभी मेहमानों के सामने जयमाला होने के बाद दुल्हन के आगे अपनी डांस परफॉर्मेंस देना शुरू कर देता है और खास तरीके से अपनी होने वाली दुल्हन को प्रपोज करता है। इसे देख वहां मौजूद लोग भी हैरान हो जाते हैं और उसकी परफॉर्मेंस को जमकर एजॉय करते हैं। सबसे हैरान करने वाला नजारा तब देखने को मिलता है, जब वह अपनी शेरवानी से गुलाब निकालता है और सामने खड़ी दुल्हन को प्रपोज कर देता है। दूल्हे को स्टेप को देखकर एक बात समझ आती है इसके लिए उसने कितनी मेहनत की होगी।

दूल्हे का ऐसा अंदाज देखकर बारातियों के भी होश उड़ जाते हैं क्योंकि उन्होंने ने भी शायद ही किसी ने दूल्हे का ऐसा अंदाज पहले देखा होगा। यहां तक कि दुल्हन को भी यकीन नहीं हो रहा है। यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो को अब तक कई मिलियन्स व्यूज और लाइक्स मिल चुके हैं। दूल्हे का स्वैग देखकर लोग उसके फैन हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें- दुनिया के सबसे खतरनाक शख्स के दरियाई घोड़े आएंगे भारत-मेक्सिको, कोलंबिया में मचा रखा है आतंक!

संबंधित समाचार