जलवायु परिवर्तन पर्यावरण की एक वैश्विक समस्या : प्रो. राजीव 

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

अयोध्या, अमृत विचार। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में दीक्षांत पखवारा के अन्तर्गत पर्यावरण विज्ञान विभाग में एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य वक्ता इथोपिया सिविल सर्विस यूनिवर्सिटी, आदिस अबावा इथोपिया के प्रो. राजीव पाण्डेय ने शहरीकरण एवं सतत् विकास के लिए विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। 

उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण पर्यावरण की एक वैश्विक समस्या उत्पन्न हो गई है। जलवायु परिवर्तनों के कारणों के साथ-साथ अब अभियांत्रिकी के विकास का उपयोग करना होगा। उन्होंने बताया कि आज के दिवस को हम वैश्विक वन्य जीव दिवस के रूप में आयोजित करते है। जिससे आमजनमानस में जागरूकता पनप सके। पर्यावरण विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो सिद्धार्थ शुक्ला ने कहा कि नगरी विकास में पर्यावरणीय हितों को दृष्टिगत रखते हुए नगरीकरण करने की आवश्यकता है।

स्लोगन प्रतियोगिता में शिवानी यादव प्रथम, अर्पिता मैसी द्वितीय तथा सैयद इंतखाब को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. महिमा चौरसिया ने किया। पृथ्वी एवं पर्यावरण विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो जसवंत सिंह, डॉ. विनोद चौधरी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें : अयोध्या : यहां बाबुओं का राज, निजी खर्चे पर चल रही सरकारी व्यवस्था

संबंधित समाचार