कानपुर में घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर मारामारी, एजेंसियों में लगी लंबी लाइन, पुलिस ने कराया वितरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। कानपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत और वितरण में अनियमितता को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच नजीराबाद थाना क्षेत्र की जेके मंदिर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। सूचना मिलने पर सहायक पुलिस आयुक्त स्वरूप नगर तथा प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ गैस एजेंसी पहुंचे और वहां की व्यवस्था का जायजा लिया। मौके पर उपभोक्ताओं को नियमानुसार लाइन में लगवाकर गैस सिलेंडरों का वितरण कराया गया।

निरीक्षण के दौरान कहीं भी गैस की कमी या अव्यवस्था की स्थिति नहीं पाई गई और क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही। पुलिस ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि गैस सिलेंडर की किल्लत से जुड़ी किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना या अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही ऐसी अफवाहें फैलाएं। किसी भी समस्या की स्थिति में संबंधित गैस एजेंसी या प्रशासन से संपर्क कर सही जानकारी प्राप्त करें। 

उन्होने कहा कि यदि किसी गैस एजेंसी या डीलर द्वारा गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने में अनावश्यक देरी या असुविधा की जा रही है तो उपभोक्ता संबंधित कंपनियों के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील की है। 

संबंधित समाचार