UP : बुलंदशहर में बिजली की तार के चपेट में आने से दो युवकों की मौत, दो घायल
बुलंदशहर। बुलंदशहर जिले के गुलावठी थाने में बिजली की तार की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, गुलावठी इलाके के रामनगर मोहल्ले में एक परिवार रविवार को ट्रैक्टर ट्राली में अपना सामान ले जा रहा था, तभी वाहन में रखी एक अलमारी को बिजली की तार छू गई।
इससे वाहन में सवार ताबिश, तारिक, बिलाल और जोया करंट की चपेट में आ गए। पुलिस के अनुसार, उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान तारिक (22) और ताबिश (23) की मौत हो गई।
अन्य घायलों का इलाज जारी है। सिकंदराबाद के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) एवं क्षेत्राधिकारी (सीओ) समेत अन्य पुलिस अधिकारी घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि परिवार वालों के अनुरोध पर शवों का पोस्टमार्टम नहीं किया।
ये भी पढ़ें : UP : मिट्टी में मिलाने का काम जारी, उमेश पाल हत्याकांड के शूटर का यूपी पुलिस ने किया एनकाउंटर, उस्मान चौधरी ढेर
